|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| 1 | 2 |
| इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ | ||
संपादक, रविवार | ||
| इस आलेख पर आने वाली अन्य प्रतिक्रियाओं को आप 'सभी प्रतिक्रियाएं पढ़ें' को क्लिक कर के देख-पढ़ सकते हैं. | ||
krishnabiharai (krishnatbihari@yahoo.com) (abudhabi) | ||
| मैने कुछ प्रतिक्रियायें देखीं. इंटरनेट के पाठकों के साथ ये सबसे बड़ी समस्या है कि ज़िंदगी में जह उन्हें पढ़ना था तब बहुत कम पढ़ा और जब तकनीक विकसित हुई तो वे अपने को सबसे बड़ा ज्ञानी समझने लगे. कबीर की हत्या आपके लेख या इन बेहूदे प्रतिक्रियाओं की जंग लगी तलवारों से वैसे ही नहीं होगी, जैसी कभी कर्ण ने देवेंद्र इंद्र को अर्जुन के लिए कहा था- जीत सकेगा मुझे नहीं वह और किसी विधि रण में, कर्ण-विजय की आस तड़प कर रह जायेगी मन में....और पार्थ यदि बिना लड़े ही जय के लिये विकल है, तो कहता हूँ, इस जय का भी एक उपाय सरल है, कहिए उसे, मोम की मेरी एक मूर्ति बनवाए, और काट कर उसे, जगत मे कर्णजयी कहलाए... कबीर को दुत्कारोगे तो तुम्हारे हाथ में अंधेरा भविष्य होगा. | ||
giriraj kiradoo | ||
| गीताश्री से या किसी से भी यह अपेक्षा करना कि वो कविता/साहित्य को अधिक संवेदनशीलता से पढ़े ठीक ही है. लेकिन इस तर्क को अगर चरम तक ले जाया जाये तो साहित्य का पठन-आलोचन सिर्फ विशेषज्ञों का फील्ड रह जायेगा. जबकि साहित्य की अद्वितीयता ही यह है कि वह हर मनुष्य को अपने से सम्बन्ध बनाने देता है और हर मनुष्य से सम्बन्ध बनाता है. हम शायद हाइजेनबर्ग के अनिश्चितता सिद्धांत या क्वांटम थियरी के बारे में बिना विशेषज्ञ हुए बात नहीं कर सकते लेकिन साहित्य की सुंदरता उसकी वध्यता यही है कि उसके बारे में हम ऐसा कर सकते हैं. एक स्त्रीवादी एक्टिविस्ट और एक पत्रकार अगर कबीर से अपना कोई सम्बन्ध बना रही है, चाहे वह नेगेशन का हो, यह अच्छी बात होनी चाहिए कबीर-प्रेमियों के लिए. सबकी वाट लगाने वाले कबीर तो इस लड़की से खुश ही हुए होते. एक भारतीय परंपरा वह भी है जो कबीर और उनके जैसे लोगों ने बनाई है: जो अपने विवेक को समझ में आये वही कहो और उसे ही स्वीकार करो. गीता का लेख कबीर-जैसी परंपरा में ही है. | ||
सुधा दिल्ली | ||
| यह जो चर्चा चल रही है इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि किसी ने वह किताब पढ़ी ही नहीं है, जिसके बहाने चर्चा की जा रही है। स्वयं गीताश्री ने बस दो अध्याय 'अकथ कहानी प्रेम की' से पढ़े हैं, और उनकी बातों से जाहिर है कि न तो कबीर की कविता उनके पल्ले पड़ी है, और न पुरुषोत्तम अग्रवाल की किताब। यह किताब बेहद विचारोत्तेजक और महत्वपूर्ण किताब है, जिसे ध्यान से पढा जाना चाहिए। कबीर उपदेश के धरातल पर नारी निन्दा करते हैं, लेकिन संवेदना और साधना के धरातल पर स्वयं नारी का रूप धारण करते हैं,नारी की आवाज अपनाते हैं। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कवि के इस सर्जनात्मक अंतर्विरोध पर बहुत ही संवेदनशील और तार्किक ढंग से विचार किया है, और बात को सभ्यता समीक्षा के व्यापक परिप्रेक्ष्य में रखा है। वे लिखते हैं, "स्वयं को सभ्य कहने वाली परंपराएं उस स्त्री से कमोबेश भयभीत लगती हैं, जो देह और देवी की बजाय व्यक्ति होना चाहे।" इस के बरक्स, पुरुषोत्तमजी के शब्दों में, "कबीर की नारी संबधी दृष्टि में फाँक इसलिये सर्जनात्मक है कि यहाँ हम संस्कार का रूप ले चुकी विचारधारा के सामने सहज मानवीय संवेदना और बोध को पूरी तेजस्विता के साथ खड़ा होते देखते हैं। स्वयं साधना के धरातल पर द्वंद्व है--नारी निन्दा की रूढ़ि और नारी रूप धारण करने की युक्ति के बीच। यह द्वंद्व जो कबीर को परंपरा से ही प्राप्त है--कबीर की कविता में और भी रोमांचक बन जाता है--उनकी स्वाभाविक पारदर्शिता और अद्वितीय काव्य-क्षमता के कारण।" निवेदन यही है कि पुरुषोत्तम अग्रवाल के काम के बारे में राय गीताश्री की बेहद सपाट और संवेदनहीन रीडिंग के आधार पर न बनाई जाए, दोनों की कबीर विषयक मान्यताओं, साहित्य को पढ़ने के ढंग में जमीन आसमान का फर्क है--यह पुरुषोत्तम की किताब स्वयं पढ़ने वाले किसी भी व्यक्ति को फौरन समझ आ जाएगा। कबीर हों या पुरुषोत्तम किसी भी कवि या विचारक का इतना हक तो बनता है, कि उसके बारे में राय आप उसे पढ़ कर बनाएं, हवा में तलवार भाँजने से क्या फायदा? अंत में, 'अकथ कहानी प्रेम की' से, पुरुषोत्तम का एक और उद्धरण जो इस चर्चा को पटरी पर लाने में बहुत मददगार साबित होगा--"कबीर की संवेदना से मनमाफिक टुकड़े खींच भागने की बजाय यदि उसे समग्रता में ग्रहण किया जाए, तो यह देखना मुश्किल नहीं है कि प्रेम ही उनका प्रस्थान है, और प्रेम ही उनका प्रतिमान। अपने प्रेम-संज्ञान से ही कबीर दुनिया को देखते-परखते हैं। उनका 'निज ब्रह्म विचार' हो या उनकी सामाजिक आलोचना, उनके अनुभव और अनभय प्रतिमानों की गंगा-जमुना को सींचने वाली अन्त:सलिला, कबीर की सरस्वती है--प्रेम।" | ||
pragya (pandepragya30@yahoo.co.in ) lucknow | ||
| आज तक कबीर को हमने जाने कितने विशेषणों का पर्यायवाची जाना था ....यह भी कबीर ने ही लिखा कि निंदक नियरे राखिये आँगन कुटी छवाय ! कबीर को बार बार नमन है! | ||
PRASOON SINHA (prasan.sinha@gmail.com) MUMBAI | ||
| कबीर को समझने के लिये उनके समय के सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता. कबीर के सारे व्यक्तिवाद को महज उनके द्वारा रचित चंद दोहों से अपने मन मुताबिक व्याख्या कर के कबीर के सारे किये कराये पर पानी फेर देने की तरह है, जो हिंदुस्तानी तहजीब का भी मजाक उड़ाने से अधिक कुछ नहीं है. कबीर के दोहों का विस्तार न देख, उसको संकीर्ण बताना, अपने को प्रगतिवादी कहना, मानसिक विकृति के सिवा कुछ नहीं है. आपलोग कुछ और देखें और लिखें. कबीर को जब तक कबीर की नज़र से न देखा जाये, तब तक बहस बेकार है. | ||
pranav saxena (pranyani@gmail.com) bhopal | ||
| ये दुनिया क्षणभंगुर है हर पल भाव बदलते हैं और पुराने परिवर्तित हो जाते है, कबीर दास जी ने कुछ कहा फिर वो पल बीत गया अब वे भाव ही नहीं रहे जो कि पहले थे पर वे परिवर्तित भाव नहीं लिखे गये अब हम वो ही पुराने भाव पकड़ कर बैठ गये और कबीरदास जी हो गये पुरूषमार्गी, ये हास्यास्पद है ...। | ||
जी.के. अवधिया रायपुर | ||
| प्रेममार्ग में स्वयं को ईश्वर की कामना करने वाली नारी मानने की परम्परा रही है। इस दृष्टि से कबीर ने जो कुछ भी लिखा है वह सामान्य नारी के लिये नहीं बल्कि स्वयं के लिये है क्योंकि अपने इष्ट के विरह के कारण है। अब यदि कोई अर्थ का अनर्थ निकालना चाहे तो क्या किया जा सकता है? | ||
प्रियंकर कोलकाता | ||
| पुरुषोत्तम जी तो ठीक ही समझे हैं . कन्फ्यूज़न आपके हिस्से आया है . उत्कट-विकट नारीवाद के घोड़े से उतर कर जरा इस पर भी विचार करिये कि कबीर ने पुरुष को संबोधित कर 'कामी नर को अंग' के अंतर्गत दर्ज़नों साखियां लिखी हैं . उन्होंने 'कामी नारी को अंग' जैसा कुछ क्यों नहीं लिखा ? क्या नारी में काम नहीं होता ? और क्या कबीर को यह नहीं पता था कि नारी में भी काम-वासना होती है ? और कबीर के यहां यह कंत कौन है ? कबीर को पता था कि वे क्या लिख रहे हैं और क्यों लिख रहे हैं. कबीर को पता था कि गड़बड़ कहां है और क्या है . विद्वान समालोचक पुरुषोत्तम अग्रवाल को भी पता है कि वे क्या लिख रहे हैं. वे अनावश्यक कबीर के पक्ष या बचाव में खड़े नहीं होते. वे पूरी विनम्रता से इसे कबीर के संस्कार और उनकी काव्य संवेदना के द्वंद्व के रूप में समझने का प्रयास करते हैं. रचनात्मक विवेक से भरे-पूरे उनके अध्ययन का अच्छा नारीवादी कुपाठ तैयार किया है आपने. भक्ति की परम्परा और काव्य रूढि के संबंध को समझे बिना कबीर को पुरुषवादी ठहरा देना एक किस्म का प्रायोजित अध्ययन है . वैसे संत कवियों में नारी के बारे में सबसे साफ समझ दरिया(दरियाव) साहब की दिखाई देती है : नारी जननी जगत की पाल पोष दे पोस। मूरख राम बिसारि कै ताहि लगावै दोस।। नारी आवै प्रीतिकर सतगुरु परसे आण। जन दरिया उपदेस दै मांय बहन धी जाण।। और ये दरिया साहब न केवल कबीर को बहुत सम्मान से याद करते हैं,बल्कि अपने को कबीर का अवतार भी घोषित करते हैं. भारत में परम्परा का शोधन इसी तरह होता है,पश्चिम के नारीवाद की तर्ज़ पर नहीं. | ||
परमजीत बाली दिल्ली | ||
| मीरा ने एक बार कहा था कि सिवाये कृष्ण के कोई दूसरा पुरूष नही है.....अब साधक की बात तो साधक ही जान सकता है....क्योकि हम शब्दो को पकड़ सकते हैं लेकिन शब्दो के भीतर छुपे भाव को पकड़ना शायद आज हमारे लिए मुश्किल हो गया है...इस विरोध के पीछे यही दीख रहा है.... | ||
अंशुमाली रस्तोगी (anshurstg@gmail.com) बरेली | ||
| गीताश्रीजी, जरा बताइए, यह प्रयोजित लेख चर्चा पुरुषोतम अग्रवाल की प्रशंसा में लिखा गया है याकि कबीर की विचारधारा को नीचा दिखाने के लिए? | ||
शशिभूषण (gshashibhooshan@gmail.com) | ||
| आलोच्य किताब तो मुझे मिली नहीं सो मैं आपके हवाले से ही कहूँगा.पहली बात तो जो भी कबीर को स्थापित करने या उनकी आलोचना करने के प्रयास में हो वह यह नहीं भूले कि यह अकादमिक प्रयास है.इन प्रयासों से ज़्यादातर विद्वान लाभ उठाते हैं.कबीर हजारी प्रसाद द्विवेदी से भी बहुत पहले से लोक के साथी हैं.लोक को कबीर को अपनाने का अभ्यास है.तो पहली अकादमिक स्थापना संबंधी भूल सुधार की कबीर का रास्ता ज्ञान का है.वे ज्ञानमार्गी हैं.उनका प्रेम साधना से जुड़ा है.फिर उनकी स्त्री बनने संबंधी स्थितियाँ तत्कालीन योगपरक साधना से संबंध रखती है.कबीर सिद्धों नाथों के करीब हैं इस मामले में सो उनकी बहुत सी बातें रूपक है. स्त्री के संबंध में कबीर अपने युग से बड़े नहीं हैं.किसी के भी बारे में ताल ठोककर कहा जाए कि पूरी तरह लिंग और युग का अतिक्रमण कर गए हैं तो समझिए इस उक्ति में कविताई है. स्त्रियाँ भी पुरुषों के बारे में राय बनाते हुए अपना अतिक्रमण नहीं कर पातीं.मीरा भी नहीं कर पाईं.वह मशहूर नृत्यांगना भी नहीं कर पाई जो कहती है कि जब तक दर्द रहित प्रसव की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक सारी वैज्ञानिक उपलब्धियाँ झूठी हैं. आपके लेखन में जो आक्रामकता है यह युग की ही देन है.मैं आपके लाख इंकार के बावजूद इसकी तुलना कबीर के अस्वीकार के साहस से ही करूँगा.कबीर गृहस्थ थे.अपनी बुनी हुई चादर ओढ़ते थे.उसे मलिन नहीं होने देते थे. गृहस्थी की चिंता करना अगर स्त्री विरोध समझा जाए तो मैं इसे दुरुस्त करने की सलाह दूँगा. साईं इतना दीजिए जामें कुटुम समाय मैं भी भूखा न रहूँ साधु न भूखा जाय यहाँ से भी कबीर को देखिए.यह घर की चिंता है जिसमें स्त्री,बच्चे हैं.धन-गृह के प्रति कबीर का यह विचार उनका जीवन है लफ्फाजी नहीं. मैं पुरुष हूँ.अब यह झूठ नहीं हो सकता.मुझे स्त्रियों का साथ पुरुषों से ज़्यादा भावात्मक लगता है.पर मुझे पता है स्त्री के साथ होना पूरी तरह होना होता है.उसकी याद,साथ सब ओर से खींच लेते हैं.कोई इमानदार आदमी स्त्री को ठगकर कंगाल ही हुआ है.पर मैं ही अपने कठिन श्रम के क्षणों में स्त्री को सोचकर स्थगित होने से बचता हूँ.यह सच इस युग के पुरुष तक चला आ रहा है जब किसी भी संबंध-रिश्ते को जीवन मरण का सवाल नहीं माना जाता . कबीर के साधना-मार्ग में स्त्री-विरोध को इस नाजुक सिरे से भी देखा जाए. उदारता,त्याग,समर्पण बड़े गुण हैं सब स्त्री पुरुषों में न पाए जाते हैं न पाए जाएँगे.जिसका जो हक़ है मिले.पुरुषोत्तम जी को प्रसिद्धि मिले.मैं तो कबीर का सीना चाहता हूँ. | ||
krishnabihari (krishnatbihari@yahoo.com) abudhabi | ||
| गीताश्री जी, एक व्यक्ति के जीवन दर्शन को 2-4 दोहों की मदद से नहीं समझा जा सकता. कबीर जितना बड़ा सामाजिक चिंदक अब तक तो नहीं हुआ. उतना साहसी भी नहीं हुआ कोई दूसरा. कबीर होने के लिए कबीर होना होगा. ज़रा धीरे बोलिए - चींटी के पग नूपुर बाजे वह भी साहब सुनता है. ना तो परुष गुणों की खान है ना स्त्री सर्वगुण संपन्न. चर्चा को कुचर्चा मत बनाएं. कृष्णबिहारी | ||
अशोक कुमार पाण्डेय (ashokk34@gmail.com) | ||
| ओह तो क्या कबीर ने अपने पाठ पर गैर मार्क्सवादियों (या सीधे संघियों कह लूं) को कोई कापीराईट दे रखा है जिसे समझने के लिये सर पर मुसोलिनी की टोपी पहनना ज़रूरी हो! बेहतर हो कि जार्गनबाजी की जगह वैकल्पिक पाठ या अपनी व्याख्या प्रस्तुत कर प्रतिवाद करें! | ||
amit (amittyagee@gmail.com) delhi | ||
| ऐसा लगता है कि दोष कबीर का नहीं उन्हें समझने की कोशिश करने वाले का है. कबीर ने अगर वाकई ऐसा कुछ कहा है तो वाकई कबीर भी उसी जमात में खड़े हो गए जहां ये पुरुष मानसिकता प्रधआन समाज है. और कम से कम कबीर जैसे सुधारक से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती. | ||
सुनयन नई दिल्ली | ||
| आपका लेख बहुत चौंकाने वाला है और सच में पहली बार कबीर को पढ़ते हुए मुझे भी लगा कि ...तो अब कबीर भी !... जैसे-जैसे पढ़ती गई, आपकी धारणा को लेकर आश्वस्त होती गई. आपसे इसी तरह के आलेख की उम्मीद करता हूं. | ||
sarvapashyami मुंबई | ||
| अकथ कहानी प्रेम की, कुछ कही न जाये, गूंगे केरी सर्करा, बैठे मुस्काए... Just as someone who cannot speak eats sweets but sits and smiles enjoying the feeling without being able to express it, the story of love (between seer and seen)cannot be told. It is a matter of deep inner experience which cannot be understood by someone telling or someone listening,; it can only be experienced.It cannot be known or told by the gross five senses and human faculties.Kabir also distinguishes Bhakti Marg from the Gyana marg here . | ||
सुधीर कुमार सिंह (sk_singh2008@yahoo.co.in) नई दिल्ली | ||
| कबीरदास की उल्टी बानी, बरसे कंबल भीगे पानी.... गीताश्री और पुरुषोत्तम अग्रवाल दोनों को ही इसका अर्थ बताना चाहिए. आप दोनों ही कबीर का घटिया मार्क्सवादी पाठ कर रहे हैं. कबीर ने दोहों को उस अर्थ में नहीं कहा है, जैसी व्याख्या आप दोनों ने की है. यह कबीर का सबसे घटिया पाठ है. कबीर को समझना हो तो पहले भारतीय मनीषा, उसकी चेतना, उसका स्व... इन सबको समझना होगा. कबीर को गोलगप्पा खाते हुये और सिर पर रुसी टोपी पहने कर नहीं समझा जा सकता. आश्चर्य की बात है कि लेखिका इस किताब को एक प्रस्थान बिंदू मान रही हैं, जबकि इस आलेख को पढ़ते हुए समझ में आ रहा है कि यह किताब एक कथित मार्क्सवादी प्रगतिशील लेखक का एक खराब मार्क्सवादी पाठ है. | ||
Ramadhar Tiwari फ्रेजर रोड, पटना. | ||
| पता नहीं पुरुषोत्तम अग्रवाल जी ने क्या लिखा-पढ़ा है. लेकिन आपके आलेख को पढ़ते हुए जो समझ में आता है, उससे तो लगता है कि पुरुषोत्तम जी को फिर से कबीर पढ़ना होगा.कबीर को पुरुषोत्तम जी बड़े रुढ़ अर्थ में देख पढ़ रहे हैं या रुढ़ अर्थों में पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके स्त्रीवादी तर्क पश्चिम के उन अपढ़ लोगों को तो जंच जाएंगे, लेकिन भारतीय दर्शन परंपरा में इसे गंभीरता से तो नहीं ही लिया जायेगा. | ||
|