पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

जनता अब भी संतुलन ही चाहती है

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

कॉरपोरेट राजनीति तैयार है

नर्मदा में ज़मीन हक का हल्ला बोल

भाषा वसुधाः बोलियों का कुंभ

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

यह सबके लिये चेतावनी है

थप्पड़ के नाम पर

ये कहां आ गये हम

मनमोहन सिंह को अब आई शर्म ?

बुरी नज़र वाले तेरा डैम फूल

भूमि-सुधार के अनसुलझे सवाल

कॉरपोरेट राजनीति तैयार है

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

जनता अब भी संतुलन ही चाहती है

आरटीआई के बारे में नहीं जानते हम

मैं आदमखोर नहीं था

रामकथा पर रार क्यों ?

आत्महत्या की फसल

 
Photobucket
  पहला पन्ना >राजनीति >दिल्ली Print | Share This  

केरल के राज्यपाल एमओएच फारूक नहीं रहे

केरल के राज्यपाल एमओएच फारूक नहीं रहे

चेन्नई. 27 जनवरी 2012

एमओएच फारूक


केरल के राज्यपाल एमओएच फारूक नहीं रहे. पिछले महीने से अपोलो अस्पताल में भर्ती 74 साल के श्री फारुक ने गुरुवार की रात अंतिम सांस ली. श्री फारुक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी रहे थे, इसके अलावा उन्होंने भारतीय संसद में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया था. उनके पुत्र एमओएचएफ शाहजहां भी पुडुचेरी के पूर्व मंत्री हैं.

एमओएच फारूक तीन-तीन बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके थे. साथ ही साथ वे सऊदी अरब में भारत के राजदूत भी रहे थे. इसके अलावा उन्होंने नवें दशक में केंद्र में नागर विमानन राज्य मंत्री तथा पर्यटन राज्य मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थी.

6 जुलाई 1937 को जन्मे एमओएच फारूक इससे पहले झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके थे. उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं. उनके बेटे एमओएचएफ शाहजहां भी पुडुचेरी के मंत्री रह चुके हैं. राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एमओएच फारुक के निधन पर गहरा शोक जताते हुये कहा है कि एमओएच फारूक ने हमेशा मूल्यों की राजनीति की और उनके निधन से एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   


 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in