पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

माओवादी सिनी सय की कहानी

लेकिन असली नायक कहां हैं?

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

माओवादी सिनी सय की कहानी

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
  पहला पन्ना >राजनीति >उ.प्र. Print | Share This  

भाजपा बांटेगी मुफ्त गाय और लैपटॉप

भाजपा बांटेगी मुफ्त गाय और लैपटॉप

लखनऊ. 27 जनवरी 2012

भाजपा


भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया है कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार आई तो तो वे कम से कम 5 लाख नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी, साथ ही गरीब छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा और किसानों को मुफ्त गाय दी जाएगी. शुक्रवार को भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुये कहा कि पार्टी की सरकार आने पर पिछड़ा वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण को फिर से लागू करेगी.

भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में कहा है कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो जैविक खाद के उपयोग को बढ़ाया जाएगा. रासायनिक खाद के उपयोग को घटाएंगे. गन्ना उत्पादन के लिए नए प्रकार के बीज तीन साल के अंदर उपयोग में लाए जाएंगे. 1 फीसदी ब्याज पर किसानों को कर्ज देंगे. नई कृषि नीति बनाई जाएगी. किसानों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे. किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी जाएगी. 1000 करोड़ रुपये के किसान कल्याण कोष बनाएंगे. कृषक कल्याण आयोग बनाएंगे. ब्लॉक पर कम दरों पर अपनी फसल बेचने को बाध्य न हो, इसलिए ब्लॉक स्तर पर न्यूनतम दरों पर गोदाम बनाए जाएंगे.

भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों को लक्ष्य कर बनाई गई अपनी योजनाओं को लेकर कहा है कि अगर उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाती है तो राज्य में गरीबों के लिए चिकित्सा कार्ड बनेंगे. गरीब वर्ग के लोग किसी भी चिकित्सालय में मुफ्त इलाज करा सकेंगे. गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को एक गाय दी जाएगी. वृद्धावस्था समेत कई पेंशनों की रकम को बढ़ाया जाएगा. पांच हजार की कीमत पर छात्रों को लैपटॉप, एक हजार पर टैबलेट, छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी. गरीब छात्रों को लैपटॉप मुफ्त दिया जाएगा.

अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने कहा है कि पिछड़े वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण के तहत मुस्लिमों को दिए गए 4.5 फीसदी के आरक्षण को भी भारतीय जनता पार्टी खत्म करेगी. पार्टी ने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का भी वादा किया है. पार्टी के मुताबिक हूजी और सिमी जैसे संगठनों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे. सत्ता में आने पर बीजेपी ई-गवर्नेंस में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी. वहीं, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता की नब्ज पकड़ने की कोशिश में पार्टी ने ऐलान किया है कि सशक्त लोकायुक्त कानून बनाकर मुख्यमंत्री को इसके दायरे में लाया जाएगा.

भाजपा के इस घोषणा पत्र में कहा गया है कि वह सत्ता में आई तो मायावती के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए आयोग गठित करेगी. राज्य में बड़ी तादाद में मौजूद बेरोजगारों के हितों का ध्यान रखते हुए पार्टी ने हर साल पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी का वादा भी किया है. 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का वादा भी किया गया है. साथ ही शिक्षकों की नौकरी में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   


 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in