पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

जनता अब भी संतुलन ही चाहती है

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

कॉरपोरेट राजनीति तैयार है

नर्मदा में ज़मीन हक का हल्ला बोल

भाषा वसुधाः बोलियों का कुंभ

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

यह सबके लिये चेतावनी है

थप्पड़ के नाम पर

ये कहां आ गये हम

मनमोहन सिंह को अब आई शर्म ?

बुरी नज़र वाले तेरा डैम फूल

भूमि-सुधार के अनसुलझे सवाल

कॉरपोरेट राजनीति तैयार है

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

जनता अब भी संतुलन ही चाहती है

आरटीआई के बारे में नहीं जानते हम

मैं आदमखोर नहीं था

रामकथा पर रार क्यों ?

आत्महत्या की फसल

 
Photobucket
  पहला पन्ना >राजनीति >उ.प्र. Print | Share This  

कौन इंदिरा और कौन राजीव गांधी?

कौन इंदिरा और कौन राजीव गांधी?

लखनऊ. 28 जनवरी 2012

राजीव गांधी


तो क्या कांग्रेस पार्टी के लिये पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी अप्रासंगिक हो गये हैं? कम से कम उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये कांग्रेस पार्टी ने जो विजन डॉक्यूमेंट 2020 जारी किया है, उससे तो यही लगता है कि पार्टी इन दोनों ही नेताओं को भुला चुकी है. पूरे विजन डॉक्यूमेंट में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर की कौन कहे, उनके नाम का उल्लेख तक नहीं है. जबकि कांग्रेसी भी मानते हैं कि आजाद भारत में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कांग्रेस को एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया, जो किसी और नेता के लिये संभव नहीं था.

कुल जमा 22 पृष्ठों के इस विजन डॉक्यूमेंट में राहुल गांधी की अंदर के पन्नों में आठ तस्वीरें हैं. मुख्यपृष्ठ पर भी राहुल गांधी को मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की तस्वीरों के साथ जगह मिली है.

इस विजन डॉक्यूमेंट में कांग्रेस ने अगले 5 साल में 20 लाख लोगों को रोजगार का वादा किया है और दावा किया है कि सरकार बनने पर हर गांव में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी. किसानों और भूमिहीन लोगों के पक्ष में जल्दी ही नया भूमि अधिग्रहण बिल लाने की बात कही गई है. इसके अलावा भोजन का अधिकार बिल भी कांग्रेस लेकर आएगी.

इस विजन डॉक्यूमेंट 2020 में बुंदेलखंड, पूर्वांचल के साथ-साथ सभी पिछड़े इलाकों के लिये मॉडल पैकेज लागू करने की भी बात कही गई है. इसके साथ ही हर जिले में एक महिला पुलिस स्टेशन का निर्माण, राज्य की आबादी के हिसाब से पुलिस में प्रतिनिधित्व रखने, राज्य में मेट्रो सुविधा को और बढ़ाने का वादा भी किया गया है.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   


 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in