पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

जनता अब भी संतुलन ही चाहती है

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

कॉरपोरेट राजनीति तैयार है

नर्मदा में ज़मीन हक का हल्ला बोल

भाषा वसुधाः बोलियों का कुंभ

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

यह सबके लिये चेतावनी है

थप्पड़ के नाम पर

ये कहां आ गये हम

मनमोहन सिंह को अब आई शर्म ?

बुरी नज़र वाले तेरा डैम फूल

भूमि-सुधार के अनसुलझे सवाल

कॉरपोरेट राजनीति तैयार है

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

जनता अब भी संतुलन ही चाहती है

आरटीआई के बारे में नहीं जानते हम

मैं आदमखोर नहीं था

रामकथा पर रार क्यों ?

आत्महत्या की फसल

 
Photobucket
  पहला पन्ना >मुद्दा >समाज Print | Share This  

राष्ट्रीय शोक में मोबाइल इस्तेमाल करने पर फांसी

राष्ट्रीय शोक में मोबाइल इस्तेमाल करने पर फांसी

प्योंगयांग. 28 जनवरी 2012

मोबाइल फोन


उत्तर कोरिया में पिछले 17 दिसंबर से 100 दिन का राष्ट्रीय शोक चल रहा है और इस दौरान किसी ने अगर गलती से भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया तो उसे युद्ध अपराधी मानते हुये उसे आजीवन कारावास और मौत की सजा दी जा सकती है. इसके अलावा देश में किसी भी तरह के उत्सव पर भी पाबंदी लगा दी गई है.

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल की 69 वर्ष की उम्र में 17 दिसंबर को उस समय मौत हो गई थी, जब वे ट्रेन से राजधानी प्योंगयांग से बाहर का दौरा कर रहे थे. किम जोंग इल 1994 में अपने पिता किम द्वितीय-सुंग के निधन के बाद से ही उत्तर कोरिया के नेता थे. उन्होंने अपने शासनकाल में कोरिया में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी सेना तैयार की थी. इसके अलावा उन्होंने कोरिया को परमाणु संपन्न देशों की श्रेणी में भी खड़ा कर दिया था. उनके निधन के बाद से उत्तर कोरिया में 100 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई थी.

इस 100 दिन के राष्ट्रीय शोक के दौरान कोरिया के नागरिकों को चेताया गया है कि वे राष्ट्रीय शोक के दौरान किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें. अगर किसी को ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ युद्ध अपराधी का मुकदमा चलाया जा सकता है और ऐसे में उसे आजीवन कारावास से लेकर मौत की सजा तक दी जा सकती है.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   


 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in