टीम अन्ना ने दिया विदेश मंत्री कृष्णा को जवाब
टीम अन्ना ने दिया विदेश मंत्री कृष्णा को जवाब
नई दिल्ली. 29 मई 2012
टीम अन्ना की लिखी चिट्ठी
के जवाब में विदेश मंत्री एस एम कृष्णा की कानूनी नोटिस को लेकर प्रशांत भूषण ने
व्यंग्यात्मक तरीके से जवाब दिया है. प्रशांत भूषण ने मंगलवार को विदेश मंत्री
एस.एम.कृष्णा को चिट्ठी का जवाब देते हुये कहा है कि लगता है कि विदेशी मंत्री ने
उन पर लगे आरोपों वाला जो पत्र टीम अन्ना ने पीएम को भेजा है, ढंग से नहीं पढ़ा है.
प्रशांत भूषण ने अपने पत्र में लिखा कि टीम अन्ना के अपने पहले पत्र में सब कुछ
तथ्यों के साथ पेश किया था. कृष्णा के माइनिंग माफिया से गठजोड़ का आरोप लगाते हुए
कहा गया है कि कर्नाटक हाई कोर्ट और स्पेशल कोर्ट द्वारा जांच के आदेश पर विदेश
मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी लिया था.
गौरतलब है कि विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने पूर्व लोकायुक्त एन संतोष हेगडे़ की
रिपोर्ट के आधार पर उन्हें भ्रष्ट कहे जाने पर टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल
और प्रशांत भूषण को कानूनी नोटिस भेजा था. जिसमें कहा गया था कि मामला भी अदालत में
है, ऐसे में उन पर इस तरह का आरोप लगा कर उनकी मानहानि की गई है.