पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

क्यों महंगा है इलाज

काश, काटजू कम बोलते!

मलेशिया में बदलाव का मतलब

कितना दोषपूर्ण अपना लोकतंत्र?

बेशर्म भ्रष्टाचार के भ्रम

आइये लाइक करें ऊर्फ मुद्दा गायब

अफजल गुरु की याद में

धर्म की दीवार में औरतें

कॉरपोरेट का होमसाइंस

पेंशन बिल यानी कामगारों की तबाही

हिन्दू फांसी

मीडिया में अफजल के बहाने

बलि का या निर्बली का बकरा?

काश, काटजू कम बोलते!

मलेशिया में बदलाव का मतलब

एफडीआई: संघर्ष अभी बाकी है

नदियों को जोड़ने की नादानी

धोखे का आधार

जनाक्रोश का अश्वमेधी घोड़ा

 
  पहला पन्ना >राजनीति >दिल्ली Print | Share This  

महिला एथलीट रेप केस में गिरफ्तार

महिला एथलीट रेप केस में गिरफ्तार

कोलकाता. 15 जून 2012

पिंकी प्रमाणिक


एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली रनर पिंकी प्रमाणिक को कथित तौर पर रेप के मामले में गिरफ्तार किया है. पिंकी प्रमाणिक पर आरोप है कि वह महिला नहीं है, बल्कि पुरुष है और उसने एक महिला के साथ बलात्कार की कोशिश की है.

गौरतलब है कि पिंकी प्रमाणिक 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ की रनर रही है. कई अन्य खिताबों के अलावा 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स में उसने सिल्वर मेडल जीता था और बाद में 2006 के एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. 2005 में एशियन इनडोर गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. करीब तीन साल पहले रोड ऐक्सिडेंट में चोट खाने के बाद उन्होंने ऐथलेक्टिस से रिटायरमेंट ले ली थी. लेकिन अब ताजा विवाद के बाद पिंकी प्रमाणिक के जीवन में उथल-पुथल मच गयी है.

उत्तरी 24 परगना के बागुइहाटी पुलिस स्टेशन में एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एथलीट पिंकी प्रमाणिक ने उस महिला से शादी का वादा किया था लेकिन उसके द्वारा टालमटोल किया जा रहा था. महिला ने रिपोर्ट में दावा किया कि पिंकी प्रमाणिक महिला नहीं, पुरुष है और उसने महिला का दैहिक शोषण भी किया है.

बागुइहाटी थाने के प्रभारी के अनुसार एक महिला द्वारा कुछ माह से उसके साथ बलात्कार की शिकायत के बाद सुबह पिंकी को गिरफ्तार किया गया. पिंकी महिला एथलीट नहीं, बल्कि पुरुष है और उससे शादी करने का वादा कर रहा था, लेकिन बाद में इनकार कर दिया. उसने शिकायतकर्ता से पैसा भी लिया है. इस मामले में मेडिकल जांच रिपोर्ट में पता चला कि पिंकी पुरुष है. इसके बाद पिंकी प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया गया.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
   


 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.in