मुक्केबाज विजेंदर पहुंचे ओलंपिक के अगले दौर में
मुक्केबाज विजेंदर पहुंचे ओलंपिक के अगले दौर में
लंदन. 29 जुलाई 2012
भारतीय मुक्केबाज़
विजेंदर सिंह ने 75 किलोग्राम वर्ग के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है.
विजेंदर जब अपने विरोधी कजाकिस्तान के दानाबेक शुजेनोव के खिलाफ मुक्के बरसा रहे थे
तब दर्शकों में मौजूद भारतीय समर्थक उनके लिए नारे लगा रहे थे.
विजेंदर सिंह ने पहले ही दौर से बढ़त बनाए रखी. पहले राउड में विजेंदर 5-4 से आगे
थे. और दूसरे राउंड में 4- 3 से.
तीसरे राउंड में जब मुकाबला खत्म हुआ तो कुल स्कोर था 14-10 और विजेंदर के विरोधी
की नाक से खून बह रहा था. इसके साथ ही विजेंदर आखिरी 16 में पहुँच गए हैं.
प्रतियोगिता के बाद बीबीसी संवाददाता पंकज प्रियदर्शी से बातचीत में उन्होंने कहा,
"मैं जीत के लिए खेलता हूं, जैसी रणनीति हमने बनाई थी, वैसे खेलने में हम कामयाब
रहे."
शिव थापा 56 किलोग्राम वर्ग में अपना पहला ही मुकाबला हार गए हैं. उन्हें मैक्सिकों
के मुक्केबाज ओस्कर वालदेज़ फेरेरो ने 14-9 से हराया. 18 साल के शिव थापा ओलंपिक के
लिए क्वालिफाई करने वाले सबसे युवा मुक्केबाज़ थे.
उन्होंने एशियन ओलंपिक क्वालिफायर में 56 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीत कर
लंदन का टिकट हासिल किया था. 'जिस्मानी ताकत से ज्यादा माइंडगेम में विश्वास रखने
वाले'शिव थापा से भारतीय खेल-प्रेमियों को बड़ी उम्मीदें थीं.
शिव थापा के अलावा क्लिक करें भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह का भी शनिवार को पहला
मुकाबला होना है. लंदन ओलंपिक के लिए भारत से इस बार सात मुक्केबाजों का दल गया है.
ओलंपिक के लिए भारत से इस बार सात मुक्केबाजों देवेंद्रों सिंह, जय भगवान, मनोज
कुमार, विकास कृष्ण, विजेंदर सिंह, शिव थापा, सुमित सांगवान का दल लंदन गया है.
लंदन ओलंपिक में महिला मुक्केबाजी को पहली बार शामिल किया गया है. क्लिक करें भारत
से एकमात्र महिला मुक्केबाज मैरीकॉम लंदन गई हैं जिनके पास पहली ही बार पदक जीतने
का मौका है.