पुणे में सीरियल ब्लास्ट
पुणे में सीरियल ब्लास्ट
पुणे. 1 अगस्त 2012
बुधवार की शाम पुणे में
एक के बाद एक पांच धमाके हुए हैं. ये धमाके कम तीव्रता के थे और चार धमाके जेएम रोड
पर अलग-अलग जगह हुए. धमाके करीब आठ बजकर बीस मिनट पर हुए. इन धमाकों में 2 लोगों के
घायल होने की खबर है. हालांकि आरंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ये धमाके अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के उद्देश्य से किये गये हैं. ये बम स्थानीय तौर पर बनाये गये हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार जे एम रोड पर पहला धमाका बाल गंधर्व थिएटर के पास हुआ.
दूसरा धमाका इससे कुछ दूरी पर स्थित मैक्डोनाल्ड रेस्टोरेंट के पास हुआ जबकि तीसरा
धमाका देना बैंक का पास हुआ. तीनों धमाके एक-दूसरे से 200-300 मीटर की दूरी पर हुए.
एक अन्य धमाका कूड़े के ढेर में हुआ. महाराष्ट्र के एडीशनल डीजी सतपाल सिंह ने चार
धमाकों की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन धमाके जहां साइकिल में रखे सामान में हुए
वहीं एक धमाका पेस्ट्री के डिब्बे में हुआ. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ
पुष्ट तौर पर कहा जा सकता है.
पुणे एटीएस और मुंबई एटीएस मौके पर पहुंच गए हैं. बम स्कवॉयड भी मौके पर पहुंच गया
है. पुलिस ब्लास्ट की प्रकृति के बारे में पता लगा रही है. अभी तक यही पुष्टि की गई
है कि ये धमाके सिलेंडर में हुए धमाके नहीं हैं. गौरतलब है कि आज ही नवनियुक्त
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पुणे जाना था लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर
दी है.