फिजा मोहम्मद की लाश मिली
फिजा मोहम्मद की लाश मिली
चंडीगढ़. 6 अगस्त 2012
हरियाणा के पूर्व
उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन की पूर्व पत्नी फिजा मोहम्मद ऊर्फ अनुराधा बाली की संदिग्ध
परिस्थितियों में उनकी लाश पाई गई है. उनकी लाश आज उनके मोहाली स्थित उनके घर में पाई गई.
पुलिस का अनुमान है कि फिजा की मौत पहले हो चुकी थी. वे अपने पति चंद्रमोहन के साथ
प्रेम विवाह और फिर विवाद व पड़ोसियों के साथ होने वाले झगड़े को लेकर लंबे समय से
तनाव में थीं. कहा जा रहा है कि उन्होंने तनाव के कारण अपनी जान दे दी.
हरियाणा की असिस्टेंट एटॉर्नी जनरल रह चुकी फिजा मोहम्मद पहली बार उस समय चर्चा में
आईं जब वे तत्कालीन उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के साथ लापता हो गईं. बाद में पता चला
कि दोनों ने शादी कर ली है. बाद में चंद्रमोहन के साथ खटपट हुई और दोनों के बीच
तलाक भी हो गया. इसके बाद से ही फिजा मोहम्मद और चंद्रमोहन के बीच राजनीतिक लड़ाई
भी शुरु हो गई थी. फिजा ने कुछ समय पहले ही एक राजनीतिक दल भी बनाने की घोषणा की
थी.
मोहाली के सेक्टरर 12 स्थित घर में फिजा की लाश कई दिनों से पड़ी थी. दुर्गंध आने
पर पड़ोसी ने इसकी शिकायत की थी. इसके बाद जब पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो
गली-सड़ी हालत में उनका शव मिला. शव पर कीड़े चल रहे थे. माना जाता है कि उनकी मौत
दो-तीन दिन पहले ही हो गई थी. शव पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं हैं. ऐसे में
माना जा रहा है कि फिजा ने आत्महत्या कर ली.