उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का इस्तीफा
उत्तराखंड के
मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का इस्तीफा
नई
दिल्ली. 23 जून 2009
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे
दिया है. भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. लोकसभा
चुनावों में भाजपा उत्तराखंड में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई थी और तब से ही
विधायकों का एक बड़ा वर्ग उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था.
इससे पहले पार्टी आलाकमान ने ही एक बैठक में यह फैसला किया था कि खंडूरी अपने पद से
इस्तीफा दे दें. इस बीच पार्टी खंडूरी का उत्तराधिकारी चुनने में जुट गई है. इसी
आशय से पार्टी ने अपने विधायक दल की बैठक कल बुलाई है जहां उनके उत्तराधिकारी के
नाम पर फैसला होगा.
खंडूरी को बदले के फैसले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की
भूमिका महत्वपूर्ण रही. उन्होंने लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद खंडूरी को
हटाने की मांग तेज कर दी थी. कई दिनों तक पार्टी में चली अंदरूनी उठापटक आज खंडूरी
के इस्तीफे के साथ ही खत्म हुई.