पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

माओवादी सिनी सय की कहानी

लेकिन असली नायक कहां हैं?

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

माओवादी सिनी सय की कहानी

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
 पहला पन्ना > अंतराष्ट्रीय Print | Send to Friend | Share This 

मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन का निधन

मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन का निधन

लॉस एंजिलिस. 26 जून 2009

 

मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन की शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से यहां के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई. माइकल 50 वर्ष के थे. उनके असमय मृत्यु ने पूरे संगीत जगत के स्तब्ध कर दिया है.

गुरुवार देर रात को माइकल अपने घर पर ही थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा. इसके तुरंत बाद पैरामैडिकल टीम को बुलाया गया जो उन्हें निकट के ही एक निजी अस्पताल में ले गई. यहां डॉक्टरों ने एक घंटे तक उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन तमाम प्रय़ासों के बावजूद वे कामयाब ना हो सके.

माइकल जैक्सन बचपन से ही संगीत के प्रति आकर्षित थे. उन्होंने मात्र 6 साल की उम्र में ही अपने भाईयों के साथ पहला संगीत कार्यक्रम पेश किया था. उनका पहला एलबम “थ्रिलर” था. उन्हें पॉप और रॉक संगीत का जन्मदाता माना जाता है. उनके सबसे लोकप्रिय गीतों में डोंट स्टॉप टिल यू गेट इनफ, ब्लैक और व्हाइट, आई वॉन्ट यू बैक, बिली जॉन, बैड, अर्थ साँग शामिल थे. माइकल को सर्वाधिक 13 बार ग्रैमी अवार्ड प्राप्त करने का सम्मान भी हासिल है.

माइकल ना सिर्फ अपने संगीत के लिए बल्कि अपने विशिष्ठ नृत्य के लिए भी दुनियाभर में लोकप्रिय थे. खासकर नृत्य शैली मून डांस में उन्हें महारत हासिल थी. माइकल के जीवन में अंतिम कुछ वर्ष विवादों और परेशानियों से भरे रहे. कभी उनका स्वास्थ्य खराब रहा तो कभी उन पर बच्चों का यौन शोषण करने जैसे गंभीर अपराध भी लगे. अपनी जीवन शैली के कारण उन्हें कानूनी और आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. बहरहाल माइकल जैक्सन का निधन संगीत जगत के लिए अपूरर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई शायद ही कभी हो सके.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   

 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in