ओलंपिक मशाल पहुंची एवरेस्ट
ओलंपिक मशाल पहुंची एवरेस्ट
बीजिंग.
8 मई,
2008
तमाम विरोध प्रदर्शनों के बीच आज ओलंपिक मशाल 8, 848 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुनिया
की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंच गई.
विशेष प्रकार का हवा रोधी मशाल को
लेकर
12 पर्वतारोहियों का दल एवरेस्ट तक पहुंचा.
इस दल में 8 तिब्बती शामिल थे. इस पर्वतारोहण दल का नेतृत्व ल्हासा पर्वतारोहण
प्रशिक्षण संस्थान के प्रमुख नेमा सिरेन ने किया.
ज्ञात रहे कि ओलंपिक का सबसे अधिक
विरोध तिब्बत के नागरिक ही कर रहे हैं. कुछ देशों में तो तिब्बती नागरिकों ने मशाल
को कब्जे में लेने की भी कोशिश की थी. इसके अलावा तिब्बतियों के विरोध प्रदर्शन को
देखते हुए कई देशों में ओलंपिक मशाल आगमन पर विशेष सुरक्षा के प्रतिबंध भी करने
पड़े थे.