पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

खतरे में सुंदरवन

नक्सलियों से छत्तीसगढ़ के सवाल

अंधेरी गलियों के रौशन सितारे

कृषि में 0.2 प्रतिशत की विकास दर का मतलब

सूचना का प्रकाश

अतुल्य भारत में अतुल्य भूख की कहानी

हैती का अपहरण

जान बचाने वाली ये औरतें

विदेशियों को मताधिकार क्यों

गांधी दर्शन का मौलिक सूत्र

दस्तक देता दस्तावेज

हिन्द स्वराजः कार्य योजना और नैतिक चेतना

अंधेरी गलियों के रौशन सितारे

खतरे में सुंदरवन

नक्सलियों से छत्तीसगढ़ के सवाल

ताओ ते चिंगः लाओ त्सु

वीएन राय के नाम पत्र

नोबेल की नाकाम अदा

क्या यह सब सलवा जुड़ूम है ?

 
 पहला पन्ना > राजनीति > पाकिस्तान Print | Send to Friend | Share This 

अफगानिस्तान में बढ़ेगी हिंसा

अफगानिस्तान में बढ़ेगी हिंसा

काबुल. 25 जनवरी 2010


अमरीकी कमांडर स्टेनली मैक्क्रस्टल ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में एक बार फिर से तालिबानी हिंसा में बढोत्तरी हो सकती है. इस बीच तालिबान ने पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में एक ड्रोन विमान को मार गिराने का दावा किया है.

अफगानिस्तान में काम कर रहे अमरीकी कमांडर स्टेनली मैक्क्रस्टल ने कहा है कि तालिबान लगातार इस कोशिश में है कि वह दुनिया भर में अफगानिस्तान को एक अत्यंत हिंसाग्रस्त देश के रुप में पेश कर सके. स्टेनली के अनुसार तालिबान चाहता है कि आम लोगों में यह संदेश जाये कि अमरीका सेना और राष्ट्रपति हामिद करजई की सरकार इस हिंसा को रोकने में असफल रही है.

स्टेनली ने उम्मीद जताई कि 30 हजार अमरीकी सैनिकों की तैनाती के बाद अफगानिस्तान में हालात सुधरेंगे. हालांकि स्टेनली ने कहा कि हम अफगानिस्तान की समस्या का राजनीतिक हल चाहते हैं और सरकार में तालिबान की भागेदारी की पहल को लेकर कई लोग आशान्वित हैं.

इधर स्टेनली के बयानों के बीच तालिबानी कमांडरों ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के मिशनशाह इलाके के हमजोनी गांव में एक ड्रोन विमान को मार गिराया है.

तालिबानी लड़ाकों ने कहा है कि आने वाले दिनों में वे विमानरोधी तोपों का इस्तेमाल करेंगे और अमरीकी सैनिकों को निशाना बनायेंगे.

इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in