राजनीति का अपराधीकरण ना हो: सोनिया गांधी
राजनीति का अपराधीकरण ना हो: सोनिया गांधी
नई दिल्ली. 26 जनवरी 2010
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि सभी राजनीतिक पार्टियों को राजनीति को
अपराधियों से बचाने की कोशिश करनी चाहिए. उन्हंने ये विचार सोमवार को राजधानी में
हुए निर्वाचन आयोग के हीरक समारोह के व्यक्त किए. इस मौके पर प्रधानमंत्री डॉ.
मनमोहन सिंह ने भी शिक्षित और मध्यम वर्ग के लोगों के राजनीति से दूर रहने पर चिंता
प्रकट की.
इस दौरान सोनिया गांधी ने निर्वाचन आयोग को सबसे मजबूत संस्थान करार देते हुए कहा
कि पिछले छह दशकों में संसदीय व राज्य विधानसभा के चुनावों को सुनिश्चित करके
निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया है. साथ
ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों
को टिकट न दें और साथ ही चुनावों के दौरान धन व बाहुबल के प्रयोग पर अंकुश लगाएं..