पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

माओवादी सिनी सय की कहानी

लेकिन असली नायक कहां हैं?

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

माओवादी सिनी सय की कहानी

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
 पहला पन्ना > राजनीति > समाज Print | Send to Friend | Share This 

शेख मुजीब के हत्यारों को फांसी

शेख मुजीब के हत्यारों को फांसी

ढाका. 28 जनवरी 2010


बांग्लादेश के संस्थापक शेख़ मुजीबुर्रहमान की हत्या के मामले में पाँच पूर्व सैन्य अधिकारियों को ढाका के केंद्रीय कारागार में फांसी दे दी गई है.

बुधवार को ही बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय ने देश के प्रथम राष्ट्रपति शेख़ मुजीबुर्रहमान की हत्या के मामले में इन सैन्य अधिकारियों को मौत की सज़ा सुनाए जाने की पुष्टि की थी.

शेख मुजीब की हत्या के मामले में जिन्हें सजा-ए-मौत दी गयी, उनमें मेजर बज़लुल हूदा, लेफ़्टिनेंट कर्नल मोहीउद्दीन अहमद, लेफ़्टिनेंट कर्नल सैयद फ़ारूक रहमान, लेफ़्टिनेंट कर्नल सुल्तान शहरयार राशिद ख़ान और सेना नायक एकेएम मोहीउद्दीन शामिल हैं.

ये बांग्लादेश में लंबे समय से चला सबसे विवादास्पद मुक़दमा रहा है. इस मामले की सुनवाई दस वर्ष पहले शुरु हुई थी. शेख़ मुजीबुर्रहमान की बेटी शेख़ हसीना अभी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं.

1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता में मुख्य भूमिका निभाने वाले बंग बंधु के नाम से विख्यात बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख़ मुजीबुर्रहमान की उनके परिवार के 20 सदस्यों के साथ 1975 में हत्या कर दी गई थी.


[an error occurred while processing this directive]
 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in