नक्सली हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौत
नक्सली हमले में 3 पुलिसकर्मी मारे गए
रायपुर . 8 मई 2008
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलियों के हमले में 3 पुलिसकर्मी
मारे गए, जबकि इस हमले में 8 पुलिसवालों के घायल होने की खबर है.
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर-पखांजूर मार्ग पर नक्सलियों
द्वारा जगह-जगह पेड़ काट कर रास्ते को बंद कर दिया गया था. आज सुबह
10 बजे के आसपास मार्ग अवरोध दूर करने के लिए बड़गांव
इलाके की पुलिस इलाके की ओर जा रही थी.
घटनास्थल पर पहले से ही घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस की जीप पर बम और गोलियों से
हमला बोल दिया.
घटनास्थल के आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों ने कम से
कम 3 बारुदी धमाके भी किए, जिससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई और तीन पुलिसकर्मियों
की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.