नेल्सन मंडेला अब आतंकवादी नहीं
नेल्सन मंडेला अब
आतंकवादी नहीं
नई दिल्ली .
9 मई
2008
दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक
राष्ट्रपति बने 90
साल के नेल्सन मंडेला अब आतंकवादी नहीं रहेंगे.
1960
से अमरीका ने नेल्सन मंडेला की पार्टी अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस को आतंकवादियों की
सूची में डाल रखा था. इस सूची में डाले जाने के बाद अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के किसी
भी सदस्य के अमरीका आने पर रोक थी.
गुरुवार को अमरीकी कांग्रेस की
प्रतिनिधि सभा ने इस सूची से अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस का नाम हटाने का प्रस्ताव
पारित किया.
राष्ट्रपति बनने से पूर्व दक्षिण
अफ्रीका में सदियों से चल रहे अपार्थीड के खिलाफ संघर्ष करने वाले मंडेला ने अपनी
जिंदगी के 27
साल रॉबेन द्वीप पर कारागर में रंगभेद नीति के खिलाफ लडते हुए बिताए.
11
फरवरी 1990
को उनकी रिहाई के बाद उन्होंने समझौते और शांति की नीति द्वारा उन्होंने एक
लोकतांत्रिक एवं बहुजातिय अफ्रीका की नींव रखी.
1993
में उन्हें शांति के लिए नोबेल पुरस्कार भी दिया गया.
यह भी आश्चर्यजनक है कि शांति के लिए
नोबल पुरस्कार दिए जाने के बाद भी अमरीका को इतने सालों तक नेल्सन मंडेला को
आतंकवादियों की सूची से बाहर करने का ख्याल नहीं आया. अब जा कर अमरीका की नींद खुली
और उसने मंडेला और उनकी पार्टी को आतंकविदियों की सूची से बाहर निकालने का प्रस्ताव
पारित किया.