गुजरात दंगों में नरेंद्र मोदी को समन
गुजरात दंगों में नरेंद्र मोदी को समन
अहमदाबाद. 11 मार्च
2010
2002 में गुजरात में हुये दंगों की जांच कर रहे विशेष जाँच दल (एसआईटी) ने राज्य के
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को समन जारी किया है. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी
का गठन किया था.
कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफ़री की पत्नी ज़किया जाफ़री की याचिका पर जारी
किये गये इस समन के अनुसार नरेंद्र मोदी को 21 मार्च को पेश होने के लिये कहा गया
है. ज़किया जाफरी ने अपनी याचिका में मोदी सहित 62 लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत की है.
दंगों के दौरान अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसाइटी में कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान
जाफ़री समेत 69 लोगों की हत्या की गई थी.
विशेष जांच दल यानी एसआईटी के प्रमुख राघवन ने कहा, "हम लोगों ने मुख्यमंत्री मोदी
को गुलबर्ग सोसाइटी के मामले में समन भेजा है और अब तक के सबूतों के आधार पर उनसे
सवाल पूछे जाएंगे."
गुजरात दंगों के आठ साल बाद मोदी को आपराधिक मामले के सिलसिले में अदालत में पेश
होना होगा. इससे पहले गुजरात उच्च न्यायालय उस याचिका को ख़ारिज कर चुकी है, जिसमें
गुजरात दंगों में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की जाँच पर रोक लगाने की
प्रार्थना की गई थी.
| | इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ | |
| | sunderlohia (lohiasunder2@gmail) Mandi himachal pradesh | |
| | Judiciary is the only ray of hope in this otherwise hopeless political system. | |
| | | |
सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें
|