larger smaller reset
 

इस अंक में

 

ऐसे हुई लादेन से मुलाकात

क्यों असफल हुआ शब्दो

और बड़े हमले कर सकता है लादेन

बांस के बीज यानी वियाग्रा

सहेलियों के ब्याह पर बवाल

बालश्रम को कानूनी मान्यता

प्रदूषण का घर पलक्कड

गरम हुआ गोरखालैंड

पंचायती क़ानून को कुष्ठ

बेरंग हो रहा है काजीरंगा

भगवान नहीं राजा राम

एक स्वयंसेवक की कहानी

किए कराए पर मुहर

अनूठा संपादक

मेरे उस्ताद मेहदी हसन

बड़े भैया

हेनरी मीहोक्स की कविता

एक ही रंग

साफ़ माथे का समाज

 
 
 पहला पन्ना > राज्य Print | Send to Friend 

Save and share article:
Delicious
Digg
Reddit
Stumbleupon
Newsvine
भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी से तनाव

भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी से तनाव

 

जम्मू. 9 मई 2008

 

भारत-पाकिस्तान सीमा पर जम्मू के ग्लाड सेक्टर में गुरुवार की रात हुई गोलीबारी की घटना के साथ ही पिछले चार वर्षों से दोनों देशों के बीच सीमा पर चल रहा युद्ध विराम कमजोर पड़ता नजर आ रहा है.

फाईल फोटो

 

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि यह गोलीबारी उस समय हुई जब भारतीय सैनिकों ने सीमा पर हलचल देखी और उन्हें लगा कि कुछ लोग भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं.

 

हालांकि अधिकारियों ने अभी इस बारे में स्पष्ट नहीं किया है कि दूसरी ओर से सीमा में प्रवेश की कोशिश या गोलीबारी करने वाले लोग पाकिस्तानी सैनिक थे.

 

भारतीय सैनिकों के जवाब में दूसरी ओर से भी गोलियां बरसाई गईं. दोनो पक्षों के बीच दस मिनट तक लगभग 500 दौर तक गोलीबारी हुई. इस घटना के बाद से सांबा क्षेत्र में हाई अलर्ट कर दिया गया है.

 

पूरे मामले को लेकर आज पाकिस्तानी रेंजरों के साथ एक बैठक होने जा रही है. भारतीय अधिकारियों ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया है.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल (केवल English में लिखें)
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को भी दिखाई दे ।
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को ना दिखाई दे ।
  नाम (English अथवा हिन्दी)
  प्रतिक्रिया