पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

भगवा, हरा और काला आतंकवाद

किसानों के अंत की शुरुआत

छत्तीसगढ़, जीडीपी और कुल्हाड़ीघाट

शोषण का खेल चालू है

मुस्लिम पर्सनल लॉ के संहिताबद्ध होने से डर कैसा

पीपली लाइव का सीधा प्रसारण

ब्रिटिश कंपनी से लड़ाई अभी जारी है

सामुदायिक समीकरण बनाम विकासीय समीकरण

विचारहीन प्राथमिकताओं से आजादी

अब तक नौ

हिज़ाब पर हंगामा क्यों

पिया मेंहदी लिआय दा मोतीझील से...

किसानों के अंत की शुरुआत

छत्तीसगढ़, जीडीपी और कुल्हाड़ीघाट

भगवा, हरा और काला आतंकवाद

पत्थरबाजी में कुछ टूट गया है

डा. सुभाष राय

असलियत

रणेन्द्र

 
 पहला पन्ना > अंतराष्ट्रीय > पाकिस्तान Print | Send to Friend | Share This 

धमाकों से दहला लाहौर

धमाकों से दहला लाहौर

नई दिल्ली. 13 मार्च, 2010


पाकिस्तान में शुक्रवार की दोपहर को शुरु हुआ आत्मघाती बम विस्फोटों का सिलसिला शुक्रवार की रात तक जारी रहा. इससे पहले जुमे की नमाज से पहले एक बाज़ार में दो आत्मघाती बम विस्फोट हुए, जिसमें अब तक कम से कम 45 लोगों के मारे जाने की खबर है.

सरकारी सूत्रों के अनुसार सेना के वाहनों को निशाना बना कर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोट किये गये, जिसमें 45 लोग मारे गये और सैकड़ों लोग घायल हो गये.

शहर के आला पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफीक ने कहा कि मुख्य नमाज का वक्त होने के कारण घटनास्थल आरए बाज़ार के पास आम दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी. इसी दौरान हमलावरों ने 15-20 सेकेंड के अंतराल में सेना के वाहनों पर हमला किया, जिसमें सेना के नौ जवान मारे गये.

पंजाब के क़ानून मंत्री राणा सनाउल्ला ने कहा है कि दोनों आत्मघाती हमलावर मोटरसाइकल पर सवार थे और उन्होंने अपने वाहन सेना के वाहनों से टकरा दीं, जिसके बाद विस्फोट की घटना हुई.

दोपहर की इन घटनाओं के बाद शुक्रवार की रात भी एक पुलिस स्टेशन के बाहर और मून मार्केट के पास बम विस्फोट की घटना हुई, जिसमें आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है.

अब तक इन विस्फोटों की जिम्मेवारी किसी संगठन ने नहीं ली है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हमले में शामिल दोनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है.

इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in