माओवादी हमले में 5 जवान मारे गये
माओवादी हमले में 5 जवान मारे गये
कांकेर. 29 अगस्त 2010
बस्तर के पखांजूर में माओवादियों और अर्धसैनिक बलों के बीच हुये मुठभेड़ में 5
जवानों के मारे जाने की खबर है. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब
अर्धसैनिक बल नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे एक अभियान से लौट रहा था.
कांकेर जिले के पुलिस सूत्रों के अनुसार बीएसएफ के जवान स्थानीय पुलिस और एसपीओ के
साथ कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में गश्त से लौट रहे थे, उसी समय माओवादियों ने
उन पर हमला बोल दिया. पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से किये गये इस हमले में बीएसएफ
के जवानों ने भी माओवादियों को चुनौती देते हुये मोर्चा संभाला.
पुलिस प्रवक्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक राजेश मिश्रा के अनुसार नक्सलियों ने सीमा
सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के संयुक्त कार्यबल पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें
बीएसएफ के तीन जवान और राज्य पुलिस के दो जवान शहीद हो गए.
इससे पहले माओवादियों ने पखांजूर-भानूप्रतापपुर मार्ग पर जगह-जगह पेड़ काट कर
रास्ते को बंद कर दिया था, जिसके कारण बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी
हुई.