पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

माओवादी सिनी सय की कहानी

लेकिन असली नायक कहां हैं?

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

माओवादी सिनी सय की कहानी

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
 पहला पन्ना > राष्ट्र Print | Send to Friend | Share This 

भारत बनाएगा विश्व की सबसे बड़ी सौर दूरबीन

भारत बनाएगा विश्व की सबसे बड़ी सौर दूरबीन

बेंगलुरु. 3 सितंबर 2010


भारत सूर्य की सूक्ष्म संरचना का अध्ययन करने के लिए लद्दाख की तलहटी में दुनिया की सबसी बड़ी सौर दूरबीन बनाने जा रहा है. लगभग दो मीटर लंबी ये दूरबीन 150 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी. बेंगलुरु स्थित [आईआईए] ने 'नेशनल लार्ज सोलर टेलिस्कोप' [एनएलएसटी] परियोजना को चालू करने के लिए इस सौर दूरबीन का डिजाइन तैयार करने और उसके निर्माण के लिए निविदा जारी की है.

आईआईए के निदेशक सिराज हसन ने इस संबंध में बताया कि "सौर दूरबीन से सूर्य की सूक्ष्म संरचना के अध्ययन और प्रकृति के गूढ़ तथ्यों को समझने में मदद मिलेगी. उन्होंने यह भी बताया कि इस दूरबीन को लगाने के लिए लद्दाख की पेंगांग झील के पास एक जगह चुन ली गई है और इस प्रोजेक्ट को शुरु करने से पहले तकनीकी मुद्दों पर अक्टूबर में बातचीत होगी.

इस अनूठी परियोजना में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो], आर्यभंट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंस, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च एंड इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर सरीखे वैज्ञानिक संस्थान शामिल हैं. अभी विश्व की सबसे बड़ी सौर दूरबीन अमरीका के एरिज़ोना प्रांत में स्थित मैक-मैथ पियर्स सोलर टैलीस्कोप है जिसकी लंबाई 1.6 मीटर है.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   

 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in