पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

चुनावी मसाले की सोंधी महक

यह सबके लिये चेतावनी है

थप्पड़ के नाम पर

ये कहां आ गये हम

साहित्य का ओपेरा संस्करण

तब तो मतलब है चुनाव आयोग का

मनमोहन सिंह को अब आई शर्म ?

भूमि-सुधार के अनसुलझे सवाल

जल, जंगल, जमीन, जिंदगी... सब बर्बाद !

बुरी नज़र वाले तेरा डैम फूल

लुप्त होने के कगार पर हैं असुर

यह सबके लिये चेतावनी है

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

चुनावी मसाले की सोंधी महक

आरटीआई के बारे में नहीं जानते हम

मैं आदमखोर नहीं था

रामकथा पर रार क्यों ?

आत्महत्या की फसल

 
Photobucket
 पहला पन्ना > मुद्दा > बात पते की Print | Send to Friend 

फिर दिखा येति

फिर दिखा येति


नई दिल्ली, 26 जुलाई 2008.
हिमालय के इलाकों में कथित रुप से देखे जाने वाले हिममानव येति को लेकर एक बार फिर रहस्य की परत गहरा गई है. इस बार मेघालय में हिम मानव येति को देखने का दावा किया गया है.

गारो हिल्स की पहाड़ियों के आसपास रहने वाले गांव वालों ने दावा किया है कि उन्होंने हाल ही में एक ऐसा जीव इस इलाके में घुमते हुए देखा है, जिसकी लंबाई 10 फीट के आसपास और वजन लगभग 300 किलो ग्राम रहा होगा.

1925 में रॉयल ज्योग्रॉफिकल सोसाइटी के फोटोग्राफर एनए टॉमबाजी ने 15,000 फीट ऊंचाई वाले जेमू ग्लेशियर के पास एक विचित्र जीव को देखने का दावा किया था. 200 या 300 गज की दूरी से उसे करीब एक मिनट तक देखने वाले टॉमबाजी के अनुसार- ‘निसंदेह उसकी आकृति ठीक-ठीक मानव जैसी थी. वह सीधा खड़े होकर चल रहा था और झाड़ियों के सामने रूक-रूक कर पत्तियां खींच रहा था. बर्फीली पृष्ठभूमि में वह काला दिख रहा था और जितना हम देख सके, उसने कोई कपड़ा नहीं पहना हुआ था.’

इसके बाद समय-समय पर येति को देखे जाने क दावे होते रहे हैं. 1951 में एवरेस्ट चोटी पर चढ़ने का प्रयास करने वाले एरिक शिप्टन ने 19,685 फीट की ऊंचाई पर कुछ बड़े पदचिन्हों की तस्वीरें ली थीं. 1953 में सर एडमंड हिलरी और तेनजिंग नोर्गे ने भी एवरेस्ट चढ़ाई के दौरान बड़े पदचिह्न देखने का दावा किया था.

लेकिन मेघालय में येति के देखे जाने के दावे के बाद कुछ वैज्ञानिक दलों ने इस दिशा में एक बार फिर काम करना शुरु कर दिया है और खबर है कि कुछ दलों ने गारो हिल्स की पहाड़ियों में येति की खोज भी शुरु कर दी है.


[an error occurred while processing this directive]
 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in