पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

माओवादी सिनी सय की कहानी

लेकिन असली नायक कहां हैं?

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

माओवादी सिनी सय की कहानी

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
 पहला पन्ना > साहित्य > भाषांतरPrint | Send to Friend 

कविता - सादगी (हेनरी मीहोक्स)

विश्व कविता
अंग्रेज़ी से भाषान्तर : पीयूष दईया

सादगी
हेनरी मीहोक्स
1899-1984 , बेल्जियन कवि



खासकर जो मेरे जीवन में छूटता रहा है अब तक वह सादगी है. शुरू कर रहा
हूं तिनका तिनका अपने को बदलना.

बतौर मिसाल , अब मैं बाहर जाता हूं हमेशा अपने बिस्तरे को लेकर और जब
कोई औरत मुझे भाती है, मैं लेता हूं उसे और जाता हूं बिस्तर पर उसके साथ
फौरन.
 
अगर उसके कान भद्दे और बड़े हैं या उसकी नाक, उन्हें मैं उसके कपड़ों सहित
हटा देता हूं और रख देता हूं बिस्तर के नीचे, उसे वापस देने के वास्ते जब
वह जाती है ; मैं रखता केवल वहीं हूं जो मुझे पसंद है.

अगर बदल लेने पर उसके अन्तरीय बेहतर लगने लगे पहले से तो उन्हें मैं
फ़ौरन बदल देता हूं। यह मेरा तोहफा है। लेकिन मैं उससे अच्छी दिखती एक
औरत को जाते देख लूं अगर , मैं पहली से लेता हूं माफ़ी मांग और उसे
उड़नछूं कर देता हूं पलक झपकते.

मुझे जानने वाले लोग दावा करते हैं कि मैं वह करने के काबिल नहीं जिसका
बयान मैंने किया है अभी-अभी , कि इतना जोशीला जीवट नहीं मुझमें। ऐसा
कभी अपने लिए मैंने सोचा था , लेकिन यह था क्योंकि मैं सब कुछ तब नहीं
कर रहा था बिलकुल वैसे जैसे मुझे अच्छा लगता.

अब हमेशा है मेरे पास शानदार दोपहरें. ( सुबह में मैं काम करता हूं. )

 

04.05.2008, 00.05 (GMT+05:30) पर प्रकाशित



[an error occurred while processing this directive]
 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in