पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

माओवादी सिनी सय की कहानी

लेकिन असली नायक कहां हैं?

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

माओवादी सिनी सय की कहानी

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
 पहला पन्ना > बात निकलेगी तो... > पश्चिम बंगालPrint | Send to Friend | Share This 

ज़मीन जब पक रही थी

बात निकलेगी तो

 

ज़मीन जब पक रही थी

रेयाज़ उल हक, लालगढ़ से लौटकर



अगर वे गांव से भागे नहीं होंगे तो अब कादोशोल के गोपाल धवड़ा को शाम ढ़लने के बाद अपने मवेशियों को जंगल में खोजने जाने से पहले सौ बार सोचना पडेगा. सिजुआ की पांचू मुर्मू को सुबह शौच के लिए जाना पहले जितना ही आतंक से भर देने वाला काम होगा. मोलतोला के दिलीप को फिर से स्कूल जाने में डर लगेगा.

लालगढ़


17 जून के बाद लालगढ़ में सीआरपीएफ़, पुलिस और हरमादवाहिनी के घुसने के साथ ही सात महीने से चला आ रहा पुलिस बायकाट खत्म हो गया. और इसी के साथ लालगढ़ के लोगों के शब्दों में उनके पुराने दिन शायद फिर से लौट आये हैं, पुलिसिया जोर-ज़ुल्म के, गिरफ़्तारियों के, यातना भरे वे दिन, जब…लालगढ़ के रास्तों पर फिर से पुलिस और अर्धसैनिक बलों की गाड़ियां दौड़ने लगी हैं. थाने फिर से आबाद हो गये हैं. स्कूलों, पंचायत भवनों और अस्पतालों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के डेरे लग गये हैं. लालगढ़ में पहले भी बाहरी लोगों के जाने पर रोक थी, लेकिन तब भी पत्रकार और बुद्धिजीवी, छात्र आदि जा सकते थे, राज्य के शब्दों में ‘आतंकवादी’ माओवादियों के नियंत्रणवाले लालगढ़ में क्या हो रहा है, यह जो देखना चाहे उसकी आंखों के सामने था.

लेकिन अब सरकार के नियंत्रण में आने के बाद लालगढ़ में क्या हो रहा है, किसी को नहीं पता. वहां जाने पर अब पूरी पाबंदी है. लालगढ़ में ‘लोकतंत्र’ को बहाल किये जाने की प्रक्रिया के बारे में हम अब भी कम ही जान पाये हैं. कभी-कभार आ रही खबरें बताती हैं कि किस तरह लोग अभी चल रही कार्रवाई से आतंकित होकर भाग रहे हैं. लोगों के घर, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल जलाये जा रहे हैं. उपयोग में लाये जानेवाले पानी के स्रोत गंदे किये जा रहे हैं. और अनगिनत संख्या में लोगों को माओवादी कह कर प्रताड़ित किया जा रहा है.

विरोध
कुछ हफ़्ते पहले के लालगढ़ में ऐसा कुछ भी नहीं था. माओवादियों से ‘आतंकित’ और उनकी ‘यातनाएं सह रहे’ लालगढ़ के लोग निर्भीक होकर कहीं भी आ जा रहे थे. बच्चे स्कूल जा रहे थे. महिलाएं अपने जीवन में पहली बार बिना किसी डर के जंगलों में जा रही थीं. गांवों में शाम ढले घर से निकलने पर किसी को कोई डर नहीं था. अब ‘मुक्त’ लालगढ़ में ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता.

लेकिन लालगढ़ में ‘मुक्ति’ से पहले की, लालगढ़ के लोगों के शब्दों में ‘आज़ादी’ हमेशा से नहीं रही. कुल सात महीने थे, जिनमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों को लोगों ने बेहद शांतिपूर्ण तरीके से इलाके से बाहर कर दिया था. यह हुआ था इलाके में पुलिस के आम बायकाट से, जो शुरू हुआ था छोटोपेलिया की चिंतामणि मुर्मु की आंख पुलिस द्वारा फोड़ देने की घटना के बाद से.
लेकिन इसके लिए ज़मीन बहुत पहले से बन रही थी. लोगों में एक गुस्सा था, जो बहुत पहले से खदबदा रहा था. लालगढ़ में किसी से भी पूछ लीजिए, वह इसकी अनेक कहानियां सुना देगा, पूरी तफसील से.

1997-98 में, जब विश्व बैंक और विश्व मुद्रा कोश की वनों की रक्षा के लिए परियोजना आयी तो उनके फंड पर साल वन की रक्षा के लिए तत्कालीन ज्योति बसु सरकार ने ग्राम रक्षा कमेटियां बनायीं. इन कमेटियों में सीपीएम के लोग भरे गये. कमेटी का काम जंगल पर पहरा देना था. इसके बाद आदिवासियों के लिए जीवन मुश्किल होने लगा. फ़ारेस्ट आफ़िसरों का ज़ुल्म भी बढ़ गया.

जंगल पर अधिकार
जंगल महाल में रहनेवाले संथाली आदिवासियों के जीने की ज़रूरतें जंगल पूरा करता है. उसके पत्तों से पत्तल बनती है, जिसे बेच कर वे नकद कमाते हैं. यहां उगनेवाली वनस्पति उनकी सब्जियों के काम आती है. यहां के खेतों में अपनी ज़रूरत की फ़सलें उगाते हैं-धान, तिल आलू आदि.

कमेटी बनने के बाद समस्याएं शुरू हुईं. कमेटी के लोग आदिवासियों को जंगल से वनोपज लाने से रोकने लगे. तब इन लोगों ने मांग की कि जंगल पर उनका अधिकार हो जो जंगल पर निर्भर हैं, जो जंगल के निवासी हैं. आदिवासियों ने मांग की कि वनोपज का 70 फ़ीसदी हिस्सा उन्हें मिले.

जब उनकी मांगें नहीं सुनी गयीं तो आदिवासियों में असंतोष बढ़ने लगा. तब कुछ सरकारी जीपें जलायी गयीं. सीपीएम से लोगों की दूरी बढती गयी. तृणमूल ने तब विकल्प के रूप में उभरना शुरू किया, लेकिन जल्दी ही लोगों ने पाया कि वह सीपीएम से बहुत अलग नहीं है. गारबेटा, ग्वालपुर, केशपुर में असंतोष बढता गया. इलाके में नक्सलवादी-माओवादी मौजूद थे और सीपीएम-तृणमूल से उनकी झड़पें भी होती रहती थीं.

आदिवासियों में जंगल पर अपने आधिकार को लेकर असंतोष बढता गया. इसके पीछे माओवादियों का हाथ बता कर इसकी वजहों पर परदा डाला जाता रहा. इस असंतोष से निबटने के लिए जोर-ज़बरदस्ती का सहारा लिया गया.
आगे पढ़ें

Pages:
सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें
 

इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

 
 

madan mohan (madanmohan4u@gmail.com) delhi

 
 हक़ीकत से रूबरू कराना ही एक पत्रकार,एक सिपाही का फ़र्ज़ है. आपने इस काम को बखूबी अंजाम दिया पर यह हक़ीकत का आधा हिस्सा है, आधा सच.पुलिसिया ज़ुल्म या फिर भूख,भय,तबाही से लड़ने का तरीका समाज को,खुद को हथियारबंद खूनी संगठनों को सौंप देना कतई नही है. अन्याय से लड़ना अपने हक के लिए लड़ना इंसान का अधिकार है,समाज का हक है. यह ज़िम्मेदारी हमे उतनी होगी,नागरिक समाज को उठानी होगी. रास्ते जंग के साथ खुद ब खुद बनते जाएँगे.  
   
 

rakesh kumar meena (rakesh.redjnu@gmail.com) new delhi

 
 रियाज़ उल जी, आपकी ये रिपोर्ट लालगढ़ में आदिवासियों में सिस्टम के प्रति आक्रोश की पृष्ठभूमि को बेबाक रूप से बयान करती है. लोगों द्वारा सच्चे अर्थों में जनवादी लोकतंत्र स्थापित करने के प्रयासों को सरकार, मीडिया एवं सेना-पुलिस के द्वारा पूरे भारत में इसी तरह दबाया जा रहा है. 
   
 

sureshkant singh munger, Bihar, India

 
 I am hereby shearing a part of an editorial of EPW- Compared to other regions in West Bengal, land reforms have not necessarily affected the socio-economic specificities of the West Midnapore region. For one, the region suffers from lack of irrigation resources and despite the left front getting strong mandates in the district -though Lalgarh falling under Binpur assembly segment has preferred the Jharkhand Party (Naren) more often since 1991 - there has been very little dents made in the health and education fronts.

Added to this is the gradual conversion of left front hegemony into a patronage system in the local level, favouring the left front cadre, that has seen sharp antagonisms resulting in violence. This has been one of the failings of the left front in West Bengal, where despite gains from welfare measures such as land reforms and deepening of local democracy, the "party-society" institutionalisation remains a major drawback.

The organizational deficiencies of the left front - local corruption, organized patronage and entrenchment of violence are all consequences of the failures of the left front to transform the rural countryside in West Bengal beyond the aforementioned welfare and democratic measures. The anger of the tribals in Lalgarh against malfeasance by the CPI(M) cadre and sympathizers in the region is symptomatic of this
 
   
 

Nandkishor Chaubey Bhopal

 
 It is interesting to see how the reporting on the movement is being done by newspapers like Telegraph and Statesman and the television channels. Everybody is out to prove that the Maoists are controlling the movement. And they are using the 11-point demand by the movement as a sure proof of Maoist control. For example, the TV channels are directly saying that the adivasis have demanded that all Maoists arrested over the last 10 years be released. 
   
 

Mukesh Chandra Mishra (mishra.mukeshchandra@gmail.com) Ludhiana

 
 मित्र रेयाज़ उल हक, आपने सच्ची तस्वीर पेश की है. ये व्यवस्था पहले आम लोगों को कानून हाथ में लेने के लिए मजबूर करती है फिर उनका दमन. वाम सरकार में पश्चिम बंगाल में जनता खासकर आदिवासियों की हालत इतनी दयनीय है, तो यह समाजवाद,मार्क्सवाद के नाम पर छलावा से ज्यादा कुछ नहीं. वामदल और उनकी अब राजनीति बेनकाब हो चुकी है. 
   

इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   

 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in