पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

भाषा वसुधाः बोलियों का कुंभ

चुनावी मसाले की सोंधी महक

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

यह सबके लिये चेतावनी है

थप्पड़ के नाम पर

ये कहां आ गये हम

तब तो मतलब है चुनाव आयोग का

मनमोहन सिंह को अब आई शर्म ?

भूमि-सुधार के अनसुलझे सवाल

जल, जंगल, जमीन, जिंदगी... सब बर्बाद !

बुरी नज़र वाले तेरा डैम फूल

लुप्त होने के कगार पर हैं असुर

भाषा वसुधाः बोलियों का कुंभ

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

चुनावी मसाले की सोंधी महक

आरटीआई के बारे में नहीं जानते हम

मैं आदमखोर नहीं था

रामकथा पर रार क्यों ?

आत्महत्या की फसल

 
Photobucket
 पहला पन्ना > हिंद स्वराज > सौ सालPrint | Send to Friend | Share This 

गांधीजी के पास स्पष्ट उत्तर है

विचार

 

गांधीजी के पास स्पष्ट उत्तर है

वागीश शुक्ल

 

अगर आप यह कहते हैं कि रेलवे हमें तेजी से अपने गंतव्य तक आने-जाने में मदद करती है, इसलिये रेलवे वांछनीय है, तो गांधीजी उससे इंकार नहीं करते. पूछते हैं कि आप जाना ही क्यों चाहते हैं? आप क्यों तेज रफ्तार से कहीं जाना चाहते हैं? या उससे भी आगे बढ़कर पूछते हैं कि क्यों कहीं भी जाना चाहते हैं? जहां आप पैदल नहीं जा सकते वहां क्यों जाना चाहते हैं? इसी प्रकार इस बात से कतई इंकार नहीं करते कि सर्जरी से आपका स्वास्थ्य सुधर सकता है.

हिंद स्वराज

लेकिन वे जो सवाल पूछते हैं, वह बहुत असुविधाजनक प्रश्न है. वे यह जानना चाहते हैं कि आप जीना ही क्यों चाहते हैं-अगर आप बायपास सर्जरी के बिना नहीं जी सकते. सबसे पहले एक बात जो बार-बार बीच में उठती रही, रेलवे, अस्पताल और डॉक्टर की, इस सिलसिले में गांधीजी ने जो बात कही उसके विरोध में मैं भी तर्क दे सकता हूं, लेकिन इन तर्कों का भी गांधीजी के पास जवाब है.

उन्होंने केवल आधुनिक चिकित्सा पद्धति की निन्दा नहीं की है, उन्होंने वैद्यों के लिए भी उतनी ही भर्त्सनापूर्ण भाषा में लिखा है. उन्होंने साफ लिखा है कि अब मैं समझता हूं कि हमारी भारतीय समाज व्यवस्था में वैद्यों का स्थान इतना न्यून क्यों रखा गया. गांधीजी का प्रश्न जो आपसे है, वह यह है कि जो आप खुद नहीं कर सकते, खुद से मतलब है जो भी हाथ-पांव दिये गये हैं, उनसे आगे क्यों आप कुछ करना चाहते हैं? क्यों आप ऐसी खेती करना चाहते हैं जो आप हाथ से बोकर, खोदकर जोत कर नहीं कर सकते? क्यों आप ऐसी चीजें उगाना चाहते हैं जो आप अपने आप या दस-पांच लोग मिलकर नहीं उगा सकते? यह जो उनका कहना है इसके साथ में हमें सच्चाई से खड़ा होना है, भयभीत नहीं होना चाहिए. अगर हम भयभीत होंगे तो फिर उस सवाल का सामना नहीं कर रहे होंगे जो गांधीजी ने उठाया है.

 

इस बात से हमें डर है कि 'आत्मनिर्भरता' का जिस अर्थ में वे उपयोग करते हैं, वह अभाव या गरीबी की तरफ ले जाती है. इस बात में संदेह नहीं है कि जिस रूप में वे आत्मनिर्भरता की वकालत करते हैं, वह हमें भुखमरी की तरफ तो नहीं पर निश्चित रूप से गरीबी की ओर ले जाती हैं. उस गरीबी को स्वीकार करना पड़ेगा. वह जानना चाहते हैं कि आप क्यों गरीब नहीं रहना चाहते. क्यों आप आर्थिक रूप से ही समृद्ध होना चाहते हैं? इस तरह के सवाल 'हिन्द स्वराज' में उठाते हैं. आप क्यों गाय को बचाना चाहते हैं, अगर आप अपनी जान देकर उसको नहीं बचाने को तैयार हैं? इस तरह के सवाल 'हिन्द स्वराज' में उठाये गये हैं.

शहर के बारे में उन्होंने जो कहा उसका तात्पर्य यह है कि मैत्रीपूर्ण समाज की इस परिकल्पना में भारत को उसके पुराकालिक गौरव पर वापस ले आने की बात है. वह पुराकालिक गौरव वैशाली और उसकी नगरवधू को बरकरार करते हुए, वैदिक पशुयज्ञों को अस्वीकार करते हुए, कौशेय और सम्पन्न वस्त्रों का परित्याग करते हुए हासिल किया गया है. जैसा कि टी.एस. इलियट ने कहा है-जब एक ईसाई से राजशक्ति के शत्रु के रूप में व्यवहार किया जाता है तब उसका मार्ग बहुत कष्टकर किन्तु अपेक्षाकृत सीधा हो जाता है. इस सीधे रास्ते पर चलने के लिए इतिहास और समाज की बहुत सी बातों को भुला देना पड़ेगा. लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि सभ्यताओं के टकराव का जो प्रश्न गांधीजी ने उठाया था उसका कोई भी जवाब देने की शुरुआत हुई हो. गांव और शहर दो अलग-अलग चीजें हैं. इस बात को गांधीजी ने अपनी इस पुस्तिका में बार-बार उठाया है.

जो संसार का प्रथम हत्यारा है, वही शहर का संस्थापक है. शहर और हत्या ये दोनों पश्चिमी चिंतन में बहुत पहले से जुड़े हुए हैं. गांधीजी के मन में भी कुछ-कुछ वही बातें हैं. 'परिवर्तन' की बात भी उठाई गई थी. गांधीजी ने यही नहीं किया कि वे उस 'परिवर्तन' के खिलाफ हैं, जो समाज में बुरी बातें ले आएगा. वे तो 'परिवर्तन' के ही खिलाफ हैं. परिवर्तन अपने में ही बुरा है. भारत इसलिए बचा रहा है कि वह अपरिवर्तनशील है. वह अपनी जगह से हिला नहीं. अटल रहा है. इसमें कोई नार्मेटिव अभिप्राय उनके नहीं हैं.

आगे पढ़ें

Pages:

[an error occurred while processing this directive]
 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in