पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

चुनावी मसाले की सोंधी महक

यह सबके लिये चेतावनी है

थप्पड़ के नाम पर

ये कहां आ गये हम

साहित्य का ओपेरा संस्करण

तब तो मतलब है चुनाव आयोग का

मनमोहन सिंह को अब आई शर्म ?

भूमि-सुधार के अनसुलझे सवाल

जल, जंगल, जमीन, जिंदगी... सब बर्बाद !

बुरी नज़र वाले तेरा डैम फूल

लुप्त होने के कगार पर हैं असुर

यह सबके लिये चेतावनी है

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

चुनावी मसाले की सोंधी महक

आरटीआई के बारे में नहीं जानते हम

मैं आदमखोर नहीं था

रामकथा पर रार क्यों ?

आत्महत्या की फसल

 
Photobucket
 पहला पन्ना > साहित्य > भाषांतरPrint | Send to Friend | Share This 

ताओ ते चिंगः लाओ त्सु

भाषांतर

 

ताओ ते चिंगः लाओ त्सु

भाषांतरः इला कुमार

 

एक

इला कुमार

वह जो सिकुड़ना जानता है
प्रथमतः विस्तृत होना जानता है

वह जो आज अवणत है
पहले उन्नत था
वह जो आज औंधा है
शुरु में ऊंचा उठा था

कुछ भी पाने के पहले
देय भाव होना ज़रुरी है
इसे वस्तुओं के स्वभाव का अवबोधन कहा जाता है

मछली जल की गहराई नहीं त्याग सकती
और
राष्ट्र के हथियारों को प्रदर्शित नहीं किया जा सकता

दो
काया या जीवनः कौन ज़्यादा महत्व रखता है
आत्मा या संपत्तिः कौन ज़्यादा मूल्यवान है
लाभ या हानिः कौन ज़्यादा दुखदायी है

जो वस्तुओं से ज़्यादा जुड़ाव महसूस करता है
वह ज़्यादा कष्ट पाता है
जो संचित करता है, वह ज़्यादा हानि झेलता है
एक संतोषी व्यक्ति कभी भी निराश नहीं होता

वह जो सही वक्र पर थमना जानता है
स्वयं को कभी मुश्किलों के बीच नहीं पाता

वह हमेशा सुरक्षित रहता है.

 

21.02.2009, 21.50 (GMT+05:30) पर प्रकाशित

सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें
 

इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

 
 

ritesh (riteshtikariha@gmail.com) durg

 
 well. बहुत अच्छा है भाई. भगवान उसका भला करे. 
   
[an error occurred while processing this directive]
 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in