पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

लेकिन असली नायक कहां हैं?

बौद्धिक बेहूदगी और बेहद बौद्धिक अंबेडकर

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

हमारी चिंतना

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

कमजोर सरकार और गैरजिम्मेवार पत्रकारिता

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

लेकिन असली नायक कहां हैं?

बौद्धिक बेहूदगी और बेहद बौद्धिक अंबेडकर

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
 पहला पन्ना > साहित्य > कविताPrint | Send to Friend | Share This 

लाल्टू की दस कविताएं

साहित्य

 

लाल्टू की दस कविताएं


छुट्टी का दिन

 

गर्म दाल चावल खाने की प्रबल इच्छा उँगलियों से चलकर होंठों से होती हुई शरीर के सभी तंत्रों में फैलती है.
यह उसकी मौत का दिन है.
एक साधारण दिन जब खिड़की से कहीं बाल्टी में पानी भरे जाने की आवाज आ रही है.
सड़क पर गाडियों की तादाद और दिनों से कम है कि याद आ जाए यह छुट्टी का दिन है.

हर सुबह रेत बनता प्राण
हर सुबह उठते ही जब सोचता हूँ कि कपड़ा ठीक से पहन लूँ कि बाई चांस कोई खिड़की से देख न ले,
अखबार धड़ाम से आ जताता है कि कहीं कोई फिर चीखा है कोई गरजा है
कि मनुष्य जंगली जानवर है
अब पूछते हो शाम होते ही मैं कहीं छिपा क्यों होता हूँ

जो देखता हूँ मस्तिष्क के किन दरवाजों में जा बसता है
जो सोचता हूँ वह रुक जाता है किसी और दरवाजे पर
यूँ मकसद बनता है चमकीले दृश्यों का
बार बार यही देख रहा धरती के कोनों से आई चीखों में

इसी बीच सुनता हूँ पक्षियों का कलरव
हाइवे पर दौड़ती गाड़ियों की साँ साँ
समय का शून्य भरता है इस तरह
बदलता है कुछ एक पल और दूसरे पल के दरमियान
चलता रहता हूँ एक जगह पर थमा हुआ
अंजान लोगों को दुःख बाँटता हुआ

मैं कैसे किसी को रोक लूँ
कि वह दुःखों की चादर न ओढ़ ले
मैं स्वयं दुःखों का सागर हूँ
उत्ताल तरंगों में दुःखों के छींटें बिखेरता हूँ
अंतहीन तटों में कण कण बरसता है दुःख
रेत बनता प्राण
बार बार मुझसे गीला होता हुआ.


वह औरत रोक रही है उसे
खिड़की खोलता हूँ
देखता है मोर गर्दन टेढ़ी कर
चीखता जोर से
मोदी को फाँसी दो

हम हिसाब लगाते हैं
नहीं हिटलर मोदी से भी बुरा था
हम जेबें टटोलते हैं
मोदी की वजह से मालोमाल होते हैं

यह तो वही जानता है
जो मोदी के खेल में खो गया है
कि एक मोदी की कीमत कितनी भयानक है
कि एक ऐसा हिसाब है यह
जो कभी पूरी तरह हल नहीं होता

खुली खिड़की के पार मोर
कहीं दूर चला गया है
कहीं दूर जहाँ एक औरत
आज तक ढूँढ रही है
बहुत पहले खो गया पति का चेहरा

सुनो वह औरत रोक रही है उसे
जो मोदी के साथ खेलने निकला है.
आगे पढ़ें

Pages:
सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें
 

इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

 
 

रणवीर (ranveer.chahal@gmail.com) रायपर

 
 "लौट कर लिखनी थी कविता जो" बहुत ही अच्छी लगी. हमारे समाज की विसंगतियों का सजीव चित्रण किया है लाल्टू ने. बधाई 
   
 

मनोज शर्मा जम्मू

 
 वह औरत रोक रही है उसे बढ़िया कविता है. बधाई.. 
   
[an error occurred while processing this directive]
 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in