पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

लेकिन असली नायक कहां हैं?

बौद्धिक बेहूदगी और बेहद बौद्धिक अंबेडकर

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

हमारी चिंतना

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

कमजोर सरकार और गैरजिम्मेवार पत्रकारिता

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

लेकिन असली नायक कहां हैं?

बौद्धिक बेहूदगी और बेहद बौद्धिक अंबेडकर

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
  पहला पन्ना >साहित्य >कविता Print | Share This  

मनोज कुमार झा की कवितायें

कविता

 

मनोज कुमार झा की कवितायें

लाल रत्नाकर की पेंटिंग

तस्वीरः लाल रत्नाकर

तासीर
मेरी खिड़की के पास केले के पेड़ थे
रात में धुलकर हुई भारी बूँदें बजती थीं टप-टप
तेरे आँगन में नीम के पेड़ थे
मद्धम बोलते बारिश से

मुझे केले के पत्तों पर बारिश जुड़ाती थी
और तुझे नीम के पत्तों पर
वो हमारे होने का वसन्त था
हमने माना कि हर जगह की बारिश होती है सुन्दर

मेरा धूप मांजता था तेरी हरियाली
तेरा धूप मांजता मेरी हरियाली को
हमारी जड़ों ने तज दी मिट्टी
हमारी तनाओं ने तजा पवन
हम ब्रह्माण्ड के सभी बलों से मुक्त थे
नाचते साथ-साथ

अब मुझे मेरी मिट्टी बाँध रही है
मुझे मेरा पवन घेर रहा है
हर दिशा से बलों का प्रहार
आओ, कहो कि कहीं भी हो अच्छी लगती है बारिश
कहो कि बारिश अच्छी केले पर भी नीम पर भी


निर्णय
स्वयं ही चुनने प्रश्न
और उत्तरों को थाहते धँसते चले जाना स्वप्नों के अथाह में
कहीं कोई यक्ष नहीं
कि सौंपकर यात्रा की धूल उतर जाएँ प्यास की सीढ़ियाँ
समय के विशाल कपाट पर अँगुलियों की खटखट
लौट-लौट गूँजती है अपने ही कानों में
ये घायल अँगुलियाँ अन्तिम सहयात्री शरशैय्या-सी

जितना भींग सका पानी में
बदन में जितना घुला शहद
जितना नसीब हुआ नमक
कौन कहेगा-कम है या ज्यादा
खुद ही तौलना
तौलते जाना
जरा सा भी अवकाश नहीं रफवर्क का
और कोई सप्लीमेंट्री कॉपी भी नहीं.


उत्तर-जीवन
खाँसना भी न आया था जब पानी चढ़ गया था ओसारे पर
सब भाग कर एकत्र गाँव में एक ही थी उँची परती
बाँस-काठ पत्ता-पन्नी कुछ जुटा हुए कुछ कच्चे-अधकच्चे खोह
जिसमें कुछ मनुष्य-सा रहे हम,
पाँच बच्चे थे हमारे आस-पास की उमर के जिन्हें
पाँच-पाँच माँओं के दूध का सुख हुआ, पेड़ों के भी दूध
चखे हमने एक गूलर है स्मृति में उपरान्त-कथाओं से झाँकता

अब इतना खाँसता कि कोई कमरा नहीं देता किराए पर
बार-बार हाथ से छूट जाता है भरा हुआ लोटा
ठंढ़ सहने की भी जुगत नहीं गर्मी की भी नहीं
पहली बार एसी देखा शवगृह से लाते वक्त चाचा का पीला शरीर
टूटता गया साही का एक-एक काँटा
कब तक छुछुआये भादो की रात में साही जिनके सारे काँटे झड़ गए
एक मन हुआ था कि सिमरिया-पुल से दे दूँ देह को गंगा में पलटी
आस लगाए मल्लाह की जाल में बाहर आएगा चवन्नी, अठन्नी के साथ नरपिंजर
कि देखो क्या हाल है मनुष्य का गंगा के कछार में
मगर बार-बार बाँध लेती है ब्रह्माण्ड की यह हरी पुतली जिसमें हहाता जल अछोर नीला
बार-बार पाँव लग जाते हैं खाट के नीचे रखे लोटे में
पूरी मिट्टी पिचपिचा जाती है
कि तभी अँधियाला बिखेर जाता है नाभि की कस्तूरी
खाँसता हूँ तो चतुर्दिक् हवाओं से धुना धूप का कपास फेफड़ा सहलाता है

मलिन मन उतरा जल में कि फाल्गुन बीता विवर्ण
लाल-लाल हो उठता है अंग-अंग अकस्मात्
कौन रख चला गया सोए में केशों के बीच रंग का चूर.
आगे पढ़ें

Pages:
 

इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

 
 

अवनीश सिंह चौहान [abnishsinghchauhan@gmail.com] Etawah, U.P.

 
  अच्छी रचनाएं हैं आपकी. मेरी बधाई स्वीकार करें. 
   
 

अवनीश सिंह चौहान [abnishsinghchauhan@gmail.com] Etawah, U.P.

 
  अब मुझे मेरी मिट्टी बाँध रही है
मुझे मेरा पवन घेर रहा है
हर दिशा से बलों का प्रहार
आओ, कहो कि कहीं भी हो अच्छी लगती है बारिश
कहो कि बारिश अच्छी केले पर भी नीम पर भी

सुन्दर व्यंजना मनोज जी. अच्छी रचनाएँ पढ़वाने के लिए आपका आभार
 
   
 

shyam bihari shyamal [shyamal@vns.jaggran.com] varanasi

 
  मनोज की कविताओं की भाषा जितनी जीवंत है, संवेदना की धड़कन उससे भी अधिक अनूभुत्य! बधाई! 
   
 

chandraprakash tiwari [spclprakash03@gmail.com] dalla sonebhadra u p

 
  मनोज जी, ऐसी कविताओं का सिलसिला निरंतर चलता रहे. 
   
 

महेश वर्मा [maheshverma1@gmail.com] अम्बिकापुर

 
  अच्छी कवितायें पढाने का आभार . 
   
 

नवनीत पाण्डे [poet_india@yahoo.co.in] बीकानेर

 
  निर्णय और उत्तर-जीवन दोनों कविताएं अपने समय के यथार्थ से साक्षात्कार करती कविताएं हैं, कवि को बधाई व आपका आभार. 
   
 

शिरीष कुमार मौर्य [] नैनीताल

 
  मनोज की कविताएँ बहुत अच्छी हैं....अलग तो वे हैं हीं.  
   
 

Manik [manikspicmacay@gmail.com] Chittorgarh

 
  i like Bhaaw of the staring two poems. 
   
सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें

इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   


 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in