पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

लेकिन असली नायक कहां हैं?

बौद्धिक बेहूदगी और बेहद बौद्धिक अंबेडकर

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

हमारी चिंतना

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

कमजोर सरकार और गैरजिम्मेवार पत्रकारिता

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

लेकिन असली नायक कहां हैं?

बौद्धिक बेहूदगी और बेहद बौद्धिक अंबेडकर

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
  पहला पन्ना >बहस >बात Print | Share This  

उच्च न्यायाधीशों के नाम खुला पत्र

बात पते की

 

उच्च न्यायाधीशों के नाम खुला पत्र

कनक तिवारी


मान्यवर,
 

uncle-judge

आपको ‘माई लार्ड्स‘ की अंगरेजी जूठन से संबोधित करना अच्छा नहीं लग रहा है, इसलिए यह विनयशील तथा सांस्कृतिक भारतीय संबोधन उचित है. हाल में सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू तथा ज्ञानसुधा मिश्रा की खंडपीठ ने विश्व के अप्रतिम लेखक विलियम शेक्सपीयर के अमर नाटक ‘हैमलेट‘ से उद्धरण देते हुए कुछ माननीय न्यायाधीशों के आचरण के संदर्भ में देश के सबसे पुराने हाई कोर्ट में भी सड़ांध का अनुभव किया है. विधायिका और कार्यपालिका की तरह न्यायपालिका संविधान के त्रिभुज का महत्वपूर्ण अंग है. हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर बौद्धिक, अकादमिक और नैतिक उत्तरदायित्व हैं जिनके पालन के जरिए संविधान के मकसदों को फलीभूत किया जा सकता है.

संविधान की प्रारूप समिति के भविष्य दृष्टि के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर ने न्यायपालिका की भूमिका को ज़रूरत से ज़्यादा अहमियत दी थी. उनका सद्भावनापूर्ण विश्वास था कि भविष्य में ऊंची अदालतों के न्यायाधीश अपेक्षित आदर्श आचरण करेंगे. यही वजह है कि संविधान में केन्द्र सरकार या संसद का कोई मुख्यालय निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली में ही स्थापित करने का उल्लेख है. ऊंची अदालतों के न्यायाधीशों की नियुक्ति, सेवा शर्तों और बर्खास्तगी आदि को लेकर संविधान में इतनी उदार अद्वितीय व्यवस्थाएं हैं कि उनका दुरुपयोग हो रहा है. बहुत से न्यायाधीश संविधान निर्माताओं की उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं. फिलहाल कुछ प्रमुख बिन्दुओं पर विमर्श करने की इच्छा हैः-

1. उच्च न्यायालयों में नियुक्ति जिन अधिवक्ताओं को प्रोन्नत कर होती है, उनकी काबिलियत को तौलने का कोई परोक्ष आधार कहां है? सभी न्यायाधीशगण मिलकर संस्तुति करते हैं. कुछ अच्छे अधिवक्ताओं पर तो विचारण होता है, लेकिन कई बार जिन्हें उच्चतम न्यायालय अंगरेज़ी में ‘काली भेड़ें‘ कहता है, भी नियुक्त हो जाती हैं. संविधान इस संबंध में संशोधन मांगता है. चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी तक की नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं होती हैं. संविधान न्यायालयों के लिए विवेकाधिकार पर आधारित नियुक्तियां क्यों की जाएं? अखिल भारतीय उच्चतर न्यायिक सेवा के लिए सुप्रीम कोर्ट को ही प्रत्यक्ष निर्णय क्यों नहीं लेना चाहिए?

2. सुना है उच्च न्यायालयों में सेवानिवृत्ति की उम्र 3 वर्ष बढ़कर 65 वर्ष हो जाएगी. इस विचार के पीछे कौन से कारण हो सकते हैं. ज़िला न्यायालय से तरक्की पाने वाले न्यायाधीश देर से उच्च न्यायालय पहुंचने के कारण सुप्रीम कोर्ट तक नहीं पहुंच पाते. शायद उन्हें इससे कोई लाभ मिले. देश में हर नौकरी में बेकारी का प्रतिशत बढ़ रहा है. 62 वर्ष की उम्र में तो लगभग सभी रिटायर हो जाते हैं. ऐसे में यह विशेषाधिकार क्यों?

3. भाई भतीजावाद की जिस खुले आम फैलती बीमारी का ज़िक्र सुप्रीम कोर्ट के कटाक्ष में है, उससे देश का कौन सा हाई कोर्ट बरी है? न्यायाधीशों की पत्नियां, बच्चे, रिश्तेदार सभी अपने परिवार के किसी व्यक्ति के ‘माइ लार्ड‘ बन जाने पर अचानक फलने फूलने लगते हैं. सरकारें और सरकारी उद्यमों के अतिरिक्त कारपोरेट घराने भी न्यायाधीशों के संबंधियों को अपना स्थायी वकील बना लेते हैं. कभी-कभी तो एक ही न्यायाधीश परिवार से जुड़े वकील अलग-अलग पक्षकारों के लिए खड़े हो जाते हैं. लगता है कोई पारिवारिक सम्मेलन हो रहा हो. संविधान की शपथ लेने वाले न्यायाधीश खुद होकर क्यों नहीं लिखते कि उन्हें अपने वकील रिश्तेदारों की प्रैक्टिस की वजह से दूसरे हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया जाए? जस्टिस मार्कंडेय काटजू जैसे पारदर्शी न्यायाधीश को तब हाई कोर्ट में सड़ांध नहीं सूंघनी पड़ेगी.

4. विवेक, विनय और विचार न्यायाधीश का आभूषण हैं और शक्ति भी. अनुभव कहता है कि कुछ उच्च न्यायाधीश अपने व्यवहार और विचार में कई बार अभद्र भी हो जाते हैं. उनके लिए यह संवैधानिक पद केवल व्यावसायिक उत्कर्ष और उत्कृष्टता का हो जाता है. एक ही तरह के मुकदमे में वे एक वकील पर मुस्कराहट और दूसरे पर अपनी नफरत न्यौछावर कर देते हैं. आंकड़ों से साफ पता चलेगा कि कुछ वकीलों की वकालत उन दिनों वसंत ऋतु में थी जब उनका रिश्ता न्यायाधीश से ‘सैंया भये कोतवाल‘ के मुहावरे जैसा था. ‘माइ लॉर्ड‘ चले गए, तो प्रैक्टिस में भी पतझड़ आ गया.

5. सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश अमूमन मुकदमे की पूरी मिसल पढ़कर आते हैं. मिनटों में ही सुनवाई होती है. उच्च न्यायालयों के कुछ न्यायाधीश ‘होमवर्क‘ नहीं करते. वे पूरा मुकदमा वकीलों से सुनते न्यायालय का समय बर्बाद करते हैं. कुछ न्यायाधीश लेकिन अपनी प्रतिभा के कारण वकीलों को चमत्कृत करते हैं. ये ही न्यायाधीश जब वकील होते थे तो न्यायाधीशों को चमत्कृत करते थे. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट तरक्की पर जाने के लिए न्यायाधीशों को वरिष्ठता नहीं योग्यता के आधार पर संस्तुत क्यों नहीं किया जाना चाहिए?

6. कुछ न्यायाधीश वकालत के दिनों के मोह से मुक्त नहीं होते हैं. अपने ही जूनियर वकीलों को प्रोत्साहित करना, पूर्व प्रतिद्वन्दी वकीलों पर कटाक्ष करना और अपनी लोकप्रियता को बढ़ाते रहने के लिए वकील संघों में फूट डालना, पार्टियां देना, धार्मिक, सामाजिक समारोहों में शामिल होना, रोटरी या लायंस क्लब वगैरह में सक्रिय रहना, व्याख्यान देने को उत्सुक रहना, वकीलों के साथ क्रिकेट खेलना जैसे बहुत से ठनगन हैं जिनसे लोकप्रियता का ग्राफ नीचे गिरता नहीं है. शाम को अपने बंगले पर चुनिंदा वकीलों के साथ चाय कॉफी की चुस्की लेना कुछ न्यायाधीशों का दशकों पुराना शगल रहा है, जिसमें कुछ वकीलों को कभी नहीं बुलाया जाता.
आगे पढ़ें

Pages:
 

इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

 
 

दीपक [deepakrajim@gmail.com] आबूधाबी

 
  सीधा-सीधी फ़टकार है ...शायद यह ललकार बने और कुछ हो वैसे बालाकृषणन तो कटघरे मे आ ही गये है ! 
   
 

devendra gautam [devendra_gautam23@rediffmail.com] Ranchi, jharkhand

 
  पूरे कुएं में भ्रष्टाचार की भांग पड़ी हो तो न्यायपालिका को उससे बाहर क्यों रखा जाये. उसके भ्रस्टाचार पर टिका-टिप्पणी क्यों नहीं होनी चाहिए. आपने पहल की. आपको बधाई. 
   
 

Himanshu Koushal [dsk_himanshu@yahoo.co.in] seoni (M.P.)

 
  In democracy public is liable for all whether its right or wrong. JUDGES, IAS, IPS, IFS are all from our society & when we are not honest so why we expect honesty from the people who sit in chair. Ultimately they are also the part of our society. I think the root cause of corruption is that the future of Indians are not secure, Everyone is worried how to live & in develop country there is no problem of employment. 
   
 

Deepak Pandey [deepakpssou@gmail.com] Bilaspur (Chhattisgarh)

 
  मै आपके विचार से सहमत हु. इन पदों के लिए भी वही मापदंड होनी चाहिए जो अन्य के लिए है, चाहए मामला नियुक्ति, रिटायर्मेंट या संपत्ति का ब्यौरा इन्टरनेट पर देने कि क्यों न हो. आखिर सभी मंत्री नौकरशाहों को जब संपत्ति कि ब्यौरा देना आवश्यक है तो न्यायधीश आखिर इससे बच क्यों रहे है.  
   
 

deepak [] ghaziabad

 
  The corruption in judiciary starts from the entrance where stamp paper is available at a premium,and then you enter the mazes inside. 
   
 

m5user [m5@medialab.co.in] bhilai

 
  कुछ न्यायाधीश वकालत के दिनों के मोह से मुक्त नहीं होते हैं. 
   
 

Sanjay Kuamr Tomar [sanjaykumar.2010@gmail.com] Bhopal

 
  बहुत मारक आलेख है. संकट ये है कि इस लेख पर आपके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला भी चल सकता है. 
   
 

AMAAN [abooamaan@yahoo.com] AZAMGARH

 
  PLS SOMTHING WRITE ABOUT NREGA CURRUPTION. 
   
 

pragya [pandepragya30@yahoo.co.in] luchknow

 
  भ्रष्टाचार से कुछ तो बच पाता. 
   
 

Beena [beenapandey927@gmail.com] Lucknow

 
  न्यायपालिका की अविकसित प्रणाली पर करार तमाचा..! आमतौर पर न्यायपालिका पर लिखने में संकोच किया जाता है लेकिन आपकी हिम्मत को दाद देनी होगी. एकदम शानदार लेखन! 
   
सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें

इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   


 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in