पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

के बनी राष्ट्रपति ?

सुनो शाहरुख खान

माओवादी सिनी सय की कहानी

लेकिन असली नायक कहां हैं?

सुनामी की लहरों में श्रीलंका की खेती

ममता बनर्जी के नाम एक खुला पत्र

अमन की असली दुआ

बाबा बनाते चैनल

राज्य का कन्या ‘दान’

लहू का सुराग़

मध्य-पूर्व में अमरीकी हांका

कम से कम एक दरवाज़ा

माओवादी सिनी सय की कहानी

लेकिन असली नायक कहां हैं?

बौद्धिक बेहूदगी और बेहद बौद्धिक अंबेडकर

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

सबको खारिज करने का अधिकार

ये कहां आ गये हम

यह सबके लिये चेतावनी है

 
  पहला पन्ना >स्मृति शेष >समाज Print | Share This  

मेरे जीवन की तीन कहानियां

विचार

 

मेरे जीवन की तीन कहानियां

स्टीव जॉब्स


ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स नहीं रहे. सिलिकन वैली के एक गैराज से ऐपल कंपनी की शुरुआत करने वाले जॉब्स ने दुनिया का पहला पर्सनल कंप्यूटर बाज़ार में उतारा था. उन्होंने आईपॉड तथा आईफ़ोन जैसे कई उपकरण दुनिया को दिए. अपनी जवानी के दिनों में भारत आकर रहने और यहां रहते हुये बौद्ध धर्म से लेकर नशे की नई विधियां अपनाने वाले जॉब्स ने यह व्याख्यान 12 जून, 2005 को कैलिफोर्निया के स्टानफोर्ड यूनिवर्सिटी में दिया था.


दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक में आपके साथ होने पर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूँ. मैंने कॉलेज की पढ़ाई कभी पूरी नहीं की. और यह बात कॉलेज की ग्रेजुएशन संबंधी पढ़ाई को लेकर सबसे सच्ची बात है. आज मैं आपको अपने जीवन की तीन कहानियाँ सुनाना चाहता हूँ. कोई बड़ी बात नहीं, केवल तीन कहानियां.

इनमें से पहली कहानी शुरुआत होती है. रीड कॉलेज में आरंभिक छह महीनों के बाद ही मैं बाहर आ गया था. करीब 18 और महीनों तक मैं इसमें किसी तरह बना रहा लेकिन बाद में वास्तव में मैंने पढ़ाई छोड़ दी. पैदा होने से पहले ही मेरी पढ़ाई की तैयारियाँ शुरू हो गई थीं. मेरी जन्मदात्री माँ एक युवा, अविवाहित कॉलेज ग्रेजुएट छात्रा थीं और उन्होंने मुझे किसी को गोद देने का फैसला किया.

वे बड़ी शिद्दत से महसूस करती थीं कि मुझे गोद लेने वाले कॉलेज ग्रेजुएट हों, इसलिए जन्म से पहले ही तय हो गया था कि एक वकील और उनकी पत्नी मुझे गोद लेंगे. पर जब मैं पैदा हो गया तो उन्होंने महसूस किया था कि वे एक लड़की चाहते थे, इसलिए उसके बाद प्रतीक्षारत मेरे माता-पिता को आधी रात को फोन पहुँचा.

उनसे पूछा गया कि हमारे पास एक लड़का है, क्या वे उसे गोद लेना चाहेंगे? उन्होंने जवाब दिया – ‘हाँ.’ मेरी जैविक माता को जब पता चला कि वे जिस माँ को मुझे गोद देने जा रही थीं, उन्होंने कभी कॉलेज की पढ़ाई नहीं की है और मेरे भावी पिता हाई स्कूल पास भी नहीं थे, तो उन्होंने गोद देने के कागजों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और वे इसके कुछ महीनों बात वे तभी इस बात के लिये तैयार हुईं कि जब मेरे माता-पिता ने उनसे वायदा किया कि वे एक दिन मुझे कॉलेज पढ़ने के लिए भेजेंगे.


सत्रह वर्षों बाद मैं कॉलेज पढ़ने गया लेकिन जानबूझकर ऐसा महंगा कॉलेज चुना जो कि स्टानफोर्ड जैसा ही महंगा था और मेरे कामगार श्रेणी के माता-पिता की सारी बचत कॉलेज की ट्यूशन फीस पर खर्च होने लगी.

छह महीने बाद मुझे लगने लगा कि इसकी कोई कीमत नहीं है पर मुझे यह भी पता नहीं था कि मुझे जिंदगी में करना क्या था और इस बात का तो और भी पता नहीं था कि इससे कॉलेज की पढ़ाई में कैसे मदद मिलेगी लेकिन मैंने अपने माता-पिता के जीवन की सारी कमाई को खर्च कर दिया था. इसलिए मैंने कॉलेज छोड़ने का फैसला किया और भरोसा रखा कि इससे सब कुछ ठीक हो जाएगा.

हालांकि शुरू में यह विचार डरावना था लेकिन बाद में यह मेरे सबसे अच्छे फैसलों में से एक रहा. कॉलेज छोड़ने के बाद मैंने उन कक्षाओं में प्रवेश लेना शुरू किया जो कि मनोरंजक लगते थे.

उस समय मेरे पास सोने का कमरा भी नहीं था, इसलिए मैं अपने दोस्तों के कमरों के फर्श पर सोया करता था. कोक की बोतलें इकट्ठा कर खाने का इंतजाम करता और हरे कृष्ण मंदिर में अच्छा खाना खाने के लिए प्रत्येक रविवार की रात सात मील पैदल चलकर जाता. पर बाद में अपनी उत्सुकता और पूर्वाभास को मैंने अमूल्य पाया.

उस समय रीड कॉलेज में देश में कैलीग्राफी की सबसे अच्छी शिक्षा दी जाती थी. इस कॉलेज के परिसर में लगे पोस्टर, प्रत्येक ड्रावर पर लगा लेवल खूबसूरती से कैलीग्राफ्ड होता था. चूंकि मैं पहले ही कॉलेज की पढ़ाई छोड़ चुका था और अन्य कक्षाओं में मुझे जाना नहीं था, इसलिए मैंने कैलिग्राफी कक्षा में प्रवेश ले लिया.

यहाँ रहते हुए मैंने विभिन्न टाइपफेसों की बारीकियाँ जानी और महसूस किया कि यह किसी भी साइंस की तुलना में अधिक सुंदर और आकर्षक हैं. हालांकि इन बातों के मेरे जीवन में किसी तरह के व्यवहारिक उपयोग की कोई संभावना नहीं थी. लेकिन दस वर्षों के बाद मैकिंतोश के पहले कम्प्यूटर को डिजाइन करते समय हमने अपना सारा ज्ञान इसमें उड़ेल दिया. यह पहला कम्प्यूटर था, जिसमें सुंदर टाइपोग्राफी थी.
आगे पढ़ें

Pages:
 

इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

 
 

Rahul Jain [jainroking03@gmail.com] Banswara Rajastahn india - 2012-04-17 05:47:09

 
  Steve was a great person and great idol for all youngsters...!! Thanks Steve. 
   
 

narendra paul [paul.narendra300@gmail.com] india - 2012-02-23 14:16:08

 
  i inspired by steve jobs story 
   
 

hardik [Solankihardik1995@yahoo.com] gandhidham - 2012-01-14 16:11:58

 
  i am very inspired by this 3 story. 
   
 

neelam & puneet porwal [neelam_porwal@yahoo.com] bhopal m.p. india - 2011-11-30 10:25:22

 
  steve jobs is good person. he is provide new way to think us.  
   
 

gaurav chauhan [anshchauhan70@gmail.com] lucknow - 2011-11-09 08:16:51

 
  Steve was a great person. He is my ideal person. 
   
 

Jitendra sahani [] Varanasi india - 2011-11-06 15:59:17

 
  Great life, Great person , Great think 
   
 

ashutosh kumar pandey [akpandeycivil@gmail.com] shajahanpur U.P. - 2011-11-04 16:43:30

 
  Steve was a great man of electronics. 
   
 

sameer shrivas [shrivas.sameer@yahoo.co.uk] sagar - 2011-10-30 07:00:14

 
  वो मेरे लिये प्रेरणा स्रोत थे और रहेंगे. ऐसे महान लोग कम ही पैदा होते हैं. 
   
 

arpit [] - 2011-10-30 04:49:50

 
  steve was a great person.he was not less then Gandhiji.and thanks steve!!!!!!..... 
   
 

sanjiv [sanjiv.0162@yahoo.com] kolkata - 2011-10-15 15:42:32

 
  steve jobs ko kolkata wasiyo ki taraf se bhawbhini sradhanjali. 
   
 

Amit Kumar Maurya [amitmaurya123@yahoo.in] Bilaspur, Chhattisgarh, India - 2011-10-14 11:58:56

 
  वे केवल एक इन्सान नहीं बल्कि एक विचार है जिसकी जरुरत आने वाले समय में हमेशा महसूस की जाएगी|
लक्ष्यविहीनता और मुश्किल दौर में भी उनकी सफलता महान प्रेरणादायी है जिन्होंने असफलता और नकारात्मकता का प्रयोग अपनी उन्नति के लिए किया |.....................
 
   
 

DAKSH [dakshaamdavadi@ymail.com] RAJKOT - 2011-10-11 08:31:35

 
  SUPERB............................ 
   
 

Subhas Pillai [] Kolkata - 2011-10-10 09:39:35

 
  Fantastic Life Time Story 
   
 

पुरुषोत्तम पाण्डेय [ppandey61@hotmail.com] हल्द्वानी, नैनीताल.इण्डिया. - 2011-10-10 00:08:32

 
  स्टीव जोब्स की महानता को वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ रहे है.संघर्ष पूर्ण व क्रियाशील जीवन. जोब्स कभी नहीं मरेंगे. वह अमर हैं. श्रद्धांजलि अर्पित है. 
   
 

Dharmendra Prajapat [hackerdrp@gmail.com] Suthla Jodhpur Rajasthan India - 2011-10-08 15:17:57

 
  i do not have words to explain Steve Jobs. he was a great technologist. I m a big fan. I want Steve Jobs second birth. 
   
 

girish [gprish10@gmail.com] india - 2011-10-07 12:39:51

 
  its so inspirational and i hope this will also make my life to success! 
   
 

vijay kumar sharma [vijaysharma381@gmail.com] morena mp - 2011-10-07 08:21:42

 
  very good i have no word to say about him he is ideal pesonality 
   
 

narendra [narendra.laxyo@gmail.com] india - 2011-10-07 06:45:24

 
  this article is very inseparable, it makes your meeting with you. 
   
 

armaan [] delhi - 2011-10-07 06:07:06

 
  this is great man of electronics media. 
   
 

vinay kumar bhandari [sirfvinay1@gmail.com] india jharkhand dhanbad - 2011-10-07 05:24:16

 
  thanks Steve.....! 
   
सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें

इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   


 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in