पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

जनता अब भी संतुलन ही चाहती है

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

कॉरपोरेट राजनीति तैयार है

नर्मदा में ज़मीन हक का हल्ला बोल

भाषा वसुधाः बोलियों का कुंभ

मोटापा की चिंता में दुबलाती मप्र सरकार

यह सबके लिये चेतावनी है

थप्पड़ के नाम पर

ये कहां आ गये हम

मनमोहन सिंह को अब आई शर्म ?

बुरी नज़र वाले तेरा डैम फूल

भूमि-सुधार के अनसुलझे सवाल

कॉरपोरेट राजनीति तैयार है

चिकनी चमेली से डरता कौन है ?

जनता अब भी संतुलन ही चाहती है

आरटीआई के बारे में नहीं जानते हम

मैं आदमखोर नहीं था

रामकथा पर रार क्यों ?

आत्महत्या की फसल

 
Photobucket
  पहला पन्ना >मुद्दा >झारखंड Print | Share This  

जल, जंगल, जमीन, जिंदगी... सब बर्बाद !

मुद्दा

 

जल, जंगल, जमीन, जिंदगी... सब बर्बाद !

संदीप कुमार गिरिडीह, झारखंड से लौटकर

झारखंड में प्रदूषण
 कौशल, अनिता और प्रीती... एक अंधेरी ज़िंदगी के गवाह


तीन साल का कौशल कोल अपने कच्चे घर की दीवारों से ही टकराकर हर रोज दसियों बार गिरता है. चोट लगती है लेकिन अब वो रोता नहीं. ना ही उसकी मां बसंती देवी दौड़कर उसे उठाती है. मां-बेटे दोनों ने इस सच को स्वीकार कर लिया है. दरअसल कौशल की आंखों की रौशनी पैदा होने से पहले ही छिन गई थी.

अनीता सात साल की है. कभी अपने पैरों पर चल नहीं पाई. ना ही अपने हाथों से खाना खा पाई. रोज अपनी छोटी बहन हीरा को स्कूल जाते देखती है. तरसती है, तड़पती है लेकिन कुछ कर नहीं सकती. पिता रामजीत कोल का कलेजा बेटी की हालत को देखकर कचोटता है. बाप-बेटी दोनों एक दूसरे की आंखों का दर्द पढ़ लेते हैं लेकिन कुछ कर नहीं सकते. बात ये है कि अनीता पैदा ही विकलांग हुई और तब से उसके हाथ-पैरों में कोई जुम्बिश तक नहीं हुई.

प्रीति चार साल की है. खूब उछलकूद मचाती है और कौशल की तरह ही कई बार दीवारों से टकरा भी जाती है. लेकिन फिर खुद से खड़ी होकर धमाचौकड़ी में लग जाती है. शादी के दस साल बाद काफी मन्नत-मनौती के बाद गीता देवी के कोख में बच्चा पलने लगा था लेकिन जब प्रीति पैदा हुई तो उसकी दोनों ही आंखों की रौशनी गुम थी.

पिछले दस सालों में गिरिडीह के गादी श्रीरामपुर पंचायत में कौशल, अनीता और प्रीति जैसे कई बच्चे जन्म से विकलांग पैदा हुए हैं और ये फेहरिश्त दिनों दिन लंबी होती जा रही है. कई बच्चे तो विकलांग पैदा होते ही मौत के मुंह में समा गए. यहां एक दूसरा सच यह भी है कि इसी इलाके में पिछले एक दशक के अंदर देखते ही देखते घनी आबादी के बिल्कुल आसपास दर्जनों स्टील-आयरन फैक्ट्रियां खड़ी हो गईं. बुजुर्ग भूकर कोल जब कहते हैं कि इन फैक्ट्रियों ने ही हमारे बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी है तो हमें थोड़ा सोचने को मजूबर होना पड़ता है. क्या वाकई इन फैक्ट्रियों और विकलांग पैदा होते बच्चों में कोई नाता है? जानना जरूरी था !

गिरिडीह शहर से यही कोई दस किलोमीटर के फासले पर है गादी श्रीरामपुर पंचायत. जैसे-जैसे आप गिरिडीह शहर की सीमा को छोड़ते जाएंगे आप सांसों में घुटन-सी महसूस करते दिखेंगे. थोड़े-थोड़े फासले पर रोलिंग मिल, जहां सरिया-छड़-एंगल बनता है; और स्पंज आयरन फैक्ट्रियां, जहां कच्चे लोहे को पिघलाया जाता है; चिमनी से धुआं उगलती दिखती चली जाएंगी. आसमान की नीलिमा काले-काले धुएं से जंग करती और फिर हार कर कालिमा ओढ़ी मालूम पड़ेगी. फैक्ट्रियों के आसपास के पेड़ों की हरियाली पर कालिमा पुती हुई नजर आएगी. पेड़ों की पत्तियां हरी की जगह काली-मटमैली दिखती मिलेंगी. गादी श्रीरामपुर पंचायत के पड़ोसी उदनाबाद और मोहनपुर पंचायतों में ऐसा ही कुछ हाल है. इन तीनों पंचायतों में करीबन साठ-पैंसठ स्टील-आयरन फैक्ट्रियां हैं, जिसने इलाके में धुएं का काला साम्राज्य पसार रखा है.

इन इलाकों में एक दिन क्या महज एक पहर गुजारने भर से दम घुटने लगता है. ऐसे में उनके बारे में जरा सोचिए जो पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं और डॉक्टरों की माने तो खतरे की खोह में रह रहे हैं.

गिरिडीह के विश्वनाथ नर्सिंग होम के डॉक्टर शमशाद कासमी साफ कहते हैं कि फैक्ट्रियों की वजह से जल और जलवायु दोनों बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. डॉ कासमी कहते हैं कि सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है. और यही वजह है कि कौशल, अनीता और प्रीति पैदा लेते ही लाचार हो गए हैं. डॉ कासमी कहते हैं कि फैक्ट्री वाले इलाके के बाशिंदों में सांस, फेफड़े की बीमारी ज्यादा पाई जाती है.

चतरो गांव में एक मजदूर संगठन समिति है, जो फैक्ट्रियों के मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने का दावा करती है. 27 साल के नौजवान प्रधान मुर्मू इसके सचिव हैं. मुर्मू साफ तौर पर कहते हैं कि इन फैक्ट्रियों ने जीना हराम कर दिया है. मुर्मू हाईस्कूल से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए लेकिन फैक्ट्रियों से होने वाले नुकसान का पूरा लेखा-जोखा एक विशेषज्ञ की तरह मिनटों में पेश कर देते हैं.
आगे पढ़ें

Pages:
 

इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

 
 

Pankaj [pankajsaw86@gmail] Bilaspur - 2012-02-05 19:52:28

 
  इस रिपोर्टिंग के लिए मै कुछ कहने के बजाय मै इतना कहना चाहता हूँ की इतने शोषण-उत्पीडन को झेलती जनता के बीच कोई क्रांति क्यों नहीं होती, कहाँ हैं उनके माओवादी तारणहार, नेता तो शोषक हैं ही?  
   
 

Abhishek Dubey [] Oman - 2011-12-18 15:03:19

 
  The Government(Central and State) should take the lesion from this story otherwise after 10-15 years the same story will be published, only some names will be changed such as instead of Giridih-Janjgir Champa etc. I would like to emphasis here that the people should aware about the after effects and they have make aware to others and covey your decision to the government that we do not want this kind of industrialization in this cost. Jai Hind  
   
 

karan [karandeepsaharan@gmail.com] abohar - 2011-12-13 15:54:21

 
  Factories near by cities are like a vampires for the citizens. But we have to seed more n more plants. Everybody have to start a mission... \"ONE MAN, ONE PLANT: compulsory\" 
   
 

Uadbhaw Bhadani (Nishu) [Nishu.Bhadani4@Gmail.com] Giridih - 2011-12-08 14:29:10

 
  इस समस्या का समाधान कैसे होगा ? इसके लिए क्या करना पड़ेगा ? मुझे लगता है सभी को मिल कर कुछ करना पड़ेगा. 
   
 

Jeetendra [Jkmalakar@gmail.Com] Raigarh - 2011-12-08 01:10:18

 
  यही हाल हमारे रायगढ़ जिले का भी होने वाला है. 
   
 

prashant dubey [dubey.prashant128@yahoo.com] raipur - 2011-12-04 10:06:11

 
  आपकी कहानी बहुत अच्छी है. कहना चाहिये, बहुत अच्छी है. ऐसी रिपोर्टिंग बहुत कम ही देखने को मिलती हैं. 
   
 

mithilesh singh [mithileshsinghparmar@gmail.com] Giridih - 2011-12-03 06:52:44

 
  आपकी बात सही है लेकिन इस मुद्दे पर कैसे और क्या किया जा सकता है, इस पर चिंतन जरुरी है. 
   
 

दुर्वेश [vichar2000@gmail.com] भोपाल - 2011-12-01 02:44:15

 
  विचारोत्तेजक लेख के लिये आपको बधाई. बहुत सारे घटना क्रमों में भुक्तभोगी को पता ही नहीं होता कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है. वो उसे ही सच मान कर जीता रहता, जब तक कि आप जैसे लोग उन्हें ना जगायें और बतायें कि उनके साथ जो हो रहा वो गलत है. कई बार पता होते हुये भी वो अपने को अकेले और निसहाय पाते हैं. उन्हें एक जुट करना और गलत के खिलाफ खड़ा करना एक कष्टकारी पर बहुत जरूरी काम है, जो हमें और आप को अपने अपने स्तर पर करते रहना है. वरना जो आज उनके साथ हो रहा है, कल हमारे और आप के साथ होगा.  
   
 

Prayag Kumar Mahto [] Bagodar, Mumbai - 2011-11-28 13:45:28

 
  I am against corruption.  
   
 

karuna [ktkaruna114@gmail.com] new delhi - 2011-11-27 14:14:07

 
  यही इस देश की सच्चाई है, जिसे आप जैसे पत्रकार सामने लाने की कोशिश करते रहते हैं. 
   
 

Suraj K Sinha [surajdc1@gmail.com] New Delhi - 2011-11-27 07:27:13

 
  Very insightful artice. I will forward it to CSE and other organisation for further investigation. 
   
 

आकाश [akashmanjit@gmail.com] छपरा - 2011-11-26 18:31:26

 
  स्टोरी मार्मिक है...कौशल की जिंदगी का चित्रण भी कौशलता से किया गया है....लेखन शैली बहुत अच्छी है..खास बात ये कि छोटे वाक्यों में भी कहीं भी फ्लो नहीं टूट रहा... 
   
 

Arvind Gupta [bindu.arv@gmail.com] New Delhi - 2011-11-26 14:24:41

 
  This is really a thrilling and pathetic news/story. Its really a commendable work by bringing this story in public. All the industry which are established in Giridih from last ten years near to these areas are wholly responsible for this pathetic situation of the Common People. We should take an initiative mitigate this hardships faced by the common people of the particular locality.

Very soon, a PIL would be filed against the menace in order to put a restrictions on these factory owners who are not taking precautions for running the hazardous industry neither proper licences/sanctions have been taken from various departments of the Government nor Government authorities are doing any thing in this behalf.
 
   
 

raghwendra sahu [raghwendrasahu@gmail.com] durg - 2011-11-26 12:12:39

 
  संदीप जी, यही हाल छत्तीसगढ़ का भी होने वाला है......विकास के नाम पर जिस तरह से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है और पौधे लगाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है उससे प्रदेश में, राजधानी रायपुर, कोरबा, रायगढ़ में स्थिति विषम हो चली है जहाँ भारी प्रदुषण झेलने के लिए लोग मजबूर हैं. वहीं जांजगीर में भी बेतहाशा उद्योग धंधों के लिए प्रदेश की रमन सरकार एम् ओ यू किया गया है.......जिस तरह से इस जिले में केवल 15 प्रतिशत ही जंगल हैं, ऐसे में इस जिले का हाल तो सबसे ज्यादा ख़राब होने वाला है......विकास के नाम पर विनाश की और ले जाने की साजिश रची जा रही है......हमेशा एसी में रहने वाले और कार तथा हेलीकाप्टर से चलने वाले हमारे नेता आम आदमी का दर्द समझने का सिर्फ दिखावा ही करते हैं. 
   
 

Shashi [shashi.pti.bhasha@gmail.com] Delhi - 2011-11-26 03:03:45

 
  बहुत ही सटीक टिप्पणी की है सर आपने ....वैसे भी जिस विनाशकारी विकास की राह पर यह देश चल पड़ा हैं, वहां लोगों की जान की कीमत कुछ भी नहीं रह गयी है.  
   
सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें

इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
    Please type The Number in the Box
   


 
  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in